जब बात ओरल केयर की होती है तो अधिकतर लोग ब्रशिंग के साथ-साथ माउथवॉश का इस्तेमाल करना भी पसंद करते हैं। माउथवॉश आपको सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाता है और एक अधिक ताजगी का अहसास करवाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर नियमित रूप से माउथवॉश का इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।
जी हां, हम सभी ने अभी तक केवल माउथवॉश से मिलने वाले फायदों के बारे में ही सुना है। लेकिन इससे आपको कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको माउथवॉश से होने वाले इन नुकसानों के बारे में बता रहे हैं-
हो सकती है मुंह में रूखेपन की समस्या
अगर आपको लगातार अपने मुंह में एक रूखेपन का अहसास हो रहा है तो हो सकता है कि इसके पीछे आपका माउथवॉश जिम्मेदार हो। दरअसल, अधिकतर माउथवॉश में अल्काहेल पाया जाता है। जिसके कारण अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके मुंह को शुष्क बना सकता है।
जलन या दर्द होना
यह भी माउथवॉश के इस्तेमाल का एक नुकसान होता है। माउथवॉश के कारण अक्सर लोगों को एक टिंगलिंग सेंसेशन होता है और उन्हें कोई समस्या नहीं होती है। वहीं, अन्य लोगों के लिए यह सेंसेशन काफी दर्दनाक हो सकती है। हो सकता है कि आपको मुंह में जलन व बहुत तेज दर्द का अहसास हो। जिन माउथवॉश में अल्कोहल अधिक होता है, उसके इस्तेमाल से यह समस्या अधिक हो सकती है।(दांतों की तकलीफ से छुटकारा पाए, इस आयुर्वेदिक नुस्खे से)
माउथवॉश हेल्दी ओरल माइक्रोबायोम को हटा सकता है
माउथवॉश के इस्तेमाल को इसलिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह मुंह से बैक्टीरिया को हटाता है। लेकिन वास्तव में यह आपके मुंह में अधिक संख्या में बैक्टीरिया को मार सकता है। यह सच है कि आपके मुंह में कुछ बैक्टीरिया कैविटी और सांसों की बदबू का कारणबन सकते हैं। लेकिन अन्य बैक्टीरिया वास्तव में आपके ओरल माइक्रोबायोम का हिस्सा हैं, जो आपके स्वस्थ दांतों और मसूड़ों को बनाए रखता है। इसलिए इनकी उपस्थिति बेहद आवश्यक है।
दांतों में स्टेनिंग की समस्या
आपको शायद पता ना हो, लेकिन नियमित रूप से माउथवॉश का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे दांतों में स्टेनिंग की समस्याहो सकती है। दरअसल, माउथवॉश में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो धीरे-धीरे अपना असर दिखाते हैं और दांतों में निशान नजर आने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें-यह पांच ओरल हेल्थ मिथ्स आपकी सेहत को पहुंचा सकते हैं भारी नुकसान, जानिए
कैंसर का बढ़ सकता है रिस्क
यह माउथवॉश का एक ऐसा नुकसान है, जिसे आप कभी भी नहीं उठाना चाहेंगे। दरअसल, माउथवॉश में सिंथेटिक तत्व भी हो सकते हैं जिन्हें कुछ कैंसर के बढ़ते जोखिम से जोड़कर देखा जाता है। साल 2016 के एक अध्ययन में भी यह पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से माउथवॉश का उपयोग करते हैं, उनमें उन लोगों की तुलना में सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा थोड़ा अधिक हो सकता है।
तो अब अगर आप भी माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसे कभी भी खुद से शुरू ना करें। बल्कि पहले एक बार डेंटिस्ट से अवश्य मिलें और उनकी सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों