अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें खाने के बाद मीठा जरूर चाहिए होता है या फिर जिन्हें गाहे-बगाहे स्वीट क्रेविंग्स हो जाती हैं, तो आपको जरा संभलने की जरूरत है। रिफाइंड शुगर सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ज्यादा चीनी खाने से केवल डायबिटीज का खतरा नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर को और भी कई नुकसान पहुंचते हैं। कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां, शेक्स या फिर और भी कई तरीकों से हम मीठे का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि चीनी खाने से सेहत पर बुरा असर होता है। मीठे को पूरी तरह से डाइट से गायब करना शायद आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए, रिफाइंड शुगर की जगह, खजूर, मुनक्का और अंजीर जैसे नेचुरल स्वीटनर्स का इस्तेमाल करें। चीनी अधिक खाना शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचाता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
लिवर को नुकसान पहुंचता है
अधिक चीनी खाने से लिवर को नुकसान होता है। दरअसल, जब हम चीनी ज्यादा खाते हैं, तो अतिरिक्त शुगर फैट में बदल जाती है। जब यह फैट लिवर के आस-पास जमा होने लगता है, तो लिवर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है।
दिमाग में भ्रम पैदा होना
चीनी ज्यादा खाने का बुरा असर, केवल फिजिकल हेल्थ पर ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी होता है। इससे ब्रेन फॉग हो सकता है। असल में, चीनी खाना, दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर पर असर करता है और इससे भूलने की दिक्कत व भ्रम पैदा हो सकता है।
वजन बढ़ने लगता है
चीनी का सेवन वजन बढ़ाता है। इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है और वेट गेन होता है। चीनी में मौजूद अतिरिक्त कैलोरीज की वजह से ऐसा होता है।
एजिंग के साइन्स जल्दी नजर आना
चीनी खाने से शरीर में इंफ्लेमेशन होता है और इससे कोलेजन प्रोटीन ब्रेक होने लगता है। इससे त्वचा का लचीलापन कम होता है और स्किन जल्दी बूढ़ी नजर आने लगती है। चीनी खाने से स्किन की चमक भी कम होती है व स्किन पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स बढ़ने लगते हैं।
शरीर में इंफ्लेमेशन होना
जब आप चीनी अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा होता है। दरअसल, चीनी का सेवन इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और शरीर में इंफ्लेमेशन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- शुगर क्रेविंग्स से हैं परेशान? इस 1 आदत से होगी कंट्रोल
हेल्दी रहने के लिए चीनी का सेवन कम करना चाहिए। आप नेचुलर स्वीटनर का इस्तेमाल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- ज्यादा मीठा खाने से स्किन को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों