दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन पर बढ़ रही जागरूकता के चलते महिलाएं अब प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल करने के दुष्परिणामों के बारे में पहले से कहीं ज्यादा जानकारी रखती हैं। इसीलिए अब प्लास्टिक की बजाय ऐसी वैकल्पिक चीजों पर जोर दिया जा रहा है, जो कुदरत को नुकसान ना पहुंचाएं और सेहत के लिए भी अच्छी हों। इसी के मद्देनजर प्लास्टिक की बोतल के बजाय बांस की बोतलों का प्रचलिन बढ़ रहा है। बांस रिन्यूएबल रिसोर्स है, इसका उत्पादन नियमित रूप से किया जा सकता है। यह एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और प्लास्टिक की तुलना में बायोडीग्रेडेबल है। जहां प्लास्टिक को डीकंपोज होने में 1000 साल से ज्यादा लगते हैं, वहीं बांस पूरी तरह से कुदरती तत्व है। आज के समय में बांस की खूबियों को देखते हुए इसे 'ग्रीन गोल्ड' कहा जाने लगा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जानी-मानी डाइटीशियन शिखा महाजन का कहना है, कई स्टडीज में बांस को शरीर के लिए उपयोगी बताया गया है। खासतौर पर बांस दिल को सेहतमंद बनाए रखने, सांस की बीमारियों से बचाव करने और पेट की गड़बड़ी दूर करने में बहुत अहम है। यह कब्ज से राहत दिलाता है और पेट के अल्सर में भी यह बहुत उपयोगी है।
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना सिर्फ 5 काजू अच्छे से चबाकर खाएंगी तो स्वाद और सेहत दोनों पाएंगी
इन वजहों से बांस का विकल्प है बेस्ट
- बांस को बिना फर्टीलाइजर के उगाया जा सकता है।
- बांस कुदरती रूप से एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है
- बांस 3-5 साल में कटाई के लिए तैयार हो जाता है।
- बांस काफी मजबूत होता है
- बैम्बू बॉटल है पौष्टिक तत्वों से भरपूर
बांस की बोतल में पानी पीने से शरीर को इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मिल जाते हैं जैसे कि विटामिन बी 6 (पाइरिडोक्सीन), पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, जस्ता, विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन), ट्रिप्टोफैन, प्रोटीन, आइसोल्युसिन और आयरन। बांस को सदियों से शुद्धता से जोड़कर देखा जाता रहा है। बांस की बोतल में पानी पीने से किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका नहीं रहती।
लंबे समय तक दिखेंगी जवां
बांस की बोतल में पानी पीने से महिलाएं लंबे वक्त तक जवां दिखेंगी। इसकी वजह यह है कि बांस में एंटीऑक्सिडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ये तत्व हमारी त्वचा को यंग लुक देते हैं और कोशिकाओं की नष्ट होने की प्रक्रिया को धीमा बना देते हैं। अगर बांस की बोतल में रखा पानी चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो यह चेहरे को खूबसूरत बनाता है।
कोलेजन से आप दिखेंगी हेल्दी
बांस की बोतल में रखे पानी का इस्तेमाल करने से शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ जाता है। यह तत्व स्किन और बालों की सेहत बनाए रखने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल इसमें सिलिका की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है।
महिलाओं की हड्डियां रहेंगी मजबूत
अक्सर महिलाएं हड्डियां कमजोर होने की वजह से कई तरह की परेशानियों से पीड़ित हो जाती हैं। इनमें ऑस्टियोपोरोसिस, घुटने का दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द जैसी समस्याएं बहुत आम हैं, लेकिन अगर बैंबू बॉटल में पानी पिया जाए तो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। बांस में मौजूद सिलिका हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।
काबू में रहेगा कॉलेस्ट्रोल
जिन महिलाओं के कॉलेस्ट्रोल में उतार-चढ़ाव आता रहता है या जिनका कॉलेस्ट्रोल बहुत बढ़ जाता है, उनके लिए बैंबू बोतल में पानी पीना बहुत फायदेमंद है। इससे दिल का दौरा पड़ने और कई दूसरी कार्डियोवेस्कुलर डिजीज से शरीर की रक्षा की जा सकती है।
बढ़ जाती है इम्यूनिटी
अक्सर मौसम में बदलाव की वजह से महिलाओं को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। बैंबू बॉटल में रखा पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें लेक्टोन्स, पॉलीफिनोल्स, ग्लाइकोसाइट्स जैसे फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे तत्वों से शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं।
इन खूबियों को जानने के बाद आपको बांस की बोतल कम से कम एक बार जरूर आजमानी चाहिए। अगर रोजमर्रा की जिंदगी में हेल्दी रहने के लिए आप न्यूट्रिशन से जुड़ी खबरें पढ़ना चाहती हैं, हेल्दी टिप्स पाना चाहती हैं या फिर हेल्दी लाइफ के लिए आसानी से अपनाई जाने वाली चीजों पर जानकारी चाहती हैं तो इसके लिए विजिट करती रहें HerZindagi, यहां आपको संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम की जानकारियां मिल जाती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों