गन्ने का रस गर्मियों में खूब पिया जाता है। इसे पीने की सबसे बड़ी वजह है कि यह किफायती होता है, और गले को इतना सुकून पहुंचता है कि पूछो ही मत। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह फायदेमंद है। इसमें मिनरल्स होता है, कार्बोहाइड्रेट्स होते है,जो एनर्जी देने का काम करते हैं। इससे हाइड्रेशन भी मिलता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद के बजाय नुकसानदायक भी सकता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत से जानते हैं उन 3 तरह के लोगों के बारे में जिन्हे गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस
View this post on Instagram
गन्ने का रस बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसका ग्लिसमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा होता है। इसका मतलब यह है कि इसे पीने के बाद खून में शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है और काफी देर तक हाई बना रह सकता है। डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस से पीने से बचना चाहिए। अगर पीना चाहें, तो बहुत ही सीमित मात्रा में, महीने में एक बार काफी मॉडरेशन में पीना चाहिए।
गन्ने के रस में कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रोजाना इसका रस पीते हैं, तो यह आपका वजन घटाने की बजाए बढ़ा सकता है। इसमें कोई फाइबर नहीं होता है। इस वजह से इस बार-बार आपको भूख लग सकती है। इसे पीने से एनर्जी तो मिलती है, लेकिन फैट बर्न करने की जो प्रक्रिया होती है, वह धीमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में ज्यादा हेयर फॉल क्यों होता है? जानें
गन्ने का रस अगर साफ सफाई से नहीं बनाया गया हो, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में अगर आपका पाचन तंत्र पहले से कमजोर है, तो आपको फूड प्वाइजनिंग, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है, तो अगर आपको एसिडिटी लूज मोशन की शिकायत है तो आपको करने के रस से बचना चाहिए। बाजार में खुले मिलने वाले रस साफ ना हो तो उसे संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है।
यह भी पढ़ें-क्या थायराइड के कारण मां बनने में रुकावट पैदा हो सकती है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों