ग्लोबल लिडिग होलिस्टिक हेल्थ गुरू और कॉर्पोरेट लाइफ कोच डॉक्टर मिकी मेहता आज हमें सर्दियों के मौसम में फिट रहने के उपायों के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टर मिकी मेहता कहते हैं, ''जिंदगी कई चरणों से होकर गुजरती है। सूर्य को पृथ्वी का चक्कर लगाने में 24 घंटे लगते है। बरसात होने से पहले बादल धीरे-धीरे कई चरणों में आसमान पर छाते हैं। चंद्रमा कई चरणों से गुजरता है, लेकिन जल्दी पूर्णता को प्राप्त नहीं करता। समुद्र की लहरें बार-बार तट पर आती हैं और लौट जाती हैं। अलग-अलग तरह के मौसम आपको अलग-अलग कारणों से हेल्दी बनाते हैं। इसलिए उनका स्वागत कीजिये और इस बात को हमेशा ध्यान में रखिए कि कुदरत एक मां की तरह हमारी देखभाल करती है।''
इसे जरूर पढ़ें:Weight Loss Tips: पेट का जिद्दी फैट तेजी से कम होगा अगर रोजाना सिर्फ 5 मिनट करेंगी ये योग
सर्दियां कई लोगों के लिए खुशियां मनाने का समय होता है और कई लोग निराशा का। खुशी इसलिए होती है क्योंकि सर्दी होती है, बर्फ होती है। इसी दौरान क्रिसमस और नये साल का आगमन भी होता है। निश्चित रूप से सर्दियों का मौसम बीतने के बाद पृथ्वी पर जीवन शक्ति में थोड़ी गिरावट आती है। इस समय हमको सिर्फ अपने को मजबूत बनाने की जरूरत होती है। इसके लिए हम सांस लेने और छोड़ने के तरीके को आजमा सकते हैं। गहरी सांस ले सकते हैं। एक्सरसाइज कर सकते हैं। शरीर के जोड़ों पर असर डालने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। स्पा ट्रीटमेंट ले सकते हैं। टब में स्टीम बाथ या सॉना बाथ भी लेना फायदेमंद हो सकता है। अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए नियंत्रण में रखते हुए चुनौती दे सकते हैं। इससे हमारे शरीर में निश्चित रूप से बड़ा बदलाव आएगा। सर्दियों में अच्छी जगह पर रहकर बेहतर ढंग से एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
हेल्दी डाइट
शरीर को पोषण देने का सबसे अच्छा मौसम ठंड का मौसम होता है, इसलिए सर्दियों में आदर्श रूप से एक्सरसाइज सुबह ही करनी चाहिए। सर्दियों में माहौल में ठंडक रहने के साथ-साथ हमारे शरीर का तापमान भी थोड़ा बहुत कम होता है। इसी कमी को पूरा करने के साथ-साथ गर्माहट और आराम के लिए शरीर ज्यादा देर तक सोना चाहता है। इसलिए सर्दियों में हमें जल्दी सोना चाहिए। जल्दी उठना चाहिए और दिन की शुरुआत गर्म पेय पदार्थों से करनी चाहिए। भारत में ऐसे पेय पदार्थों को हम काढ़ा बोलते हैं, जिसे हम तुलसी की चाय, लेमनग्रास और पुदीने की पत्तियों से बना सकते हैं। इसमें हम अदरक, काली मिर्च और आर्गेनिक गुड़ मिला सकते हैं। अगर आप इस पेय पदार्थ को अपने शरीर को और ज्यादा ताकत देने वाला बनाना चाहते हैं तो आप इसमें केसर और घी मिला सकते हैं। इसमें आप गाय के दूध से बना घी भी मिला सकते हैं।
एक्सरसाइज
एक्सरसाइज की शुरुआत शरीर को एक निश्चित दिशा में मोड़ने की एक्सरसाइज से करनी चाहिए। इसके लिए साइड में और आगे और पीछे झुकने की एक्सरसाइज की जा सकती है। अपने पंजों पर खड़े होकर शरीर को ताड़ासन में ऊपर की ओर खींचा जा सकता है। बैली डांस की तरह आगे और पीछे मूवमेंट भी किया जा सकता है। थोड़ी स्पॉट जॉगिंग भी की जाती है। इसके लिए आप अपने हाथों को आगे और पीछे घुमा सकते हैं। स्पॉट जॉगिंग करते समय सीने को चौड़ा करने की एक्सरसाइज भी की जा सकती है। इसके सांस लेने और छोड़ने के साथ हाथों को आगे और पीछे घुमाया जाता है। इसमें लगातार सांस लेना और छोड़ना सुनिश्चित करना होता है। इस अवस्था में आप अपनी चलने की रफ्तार बढ़ाकर उसे दौड़ने में तब्दील कर सकते हैं। एक ही जगह पर होकर दौड़ सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी रफ्तार धीमी कर सकते हैं।
एक्सरसाइज के साथ सांस लेने और छोड़ने से आपके शरीर की सारी हानिकारक गैस बाहर निकल सकती है। इसके लिए अपने पंजों के बल ताड़ासन की अवस्था में खड़े होना पड़ता है। हाथों को जोड़ते हुए शरीर को ऊपर उठाकर सर्पाकार अवस्था में आ सकते हैं। गहरी सांस, भरते और छोड़ते हुए दोबारा ताड़ासन की मुद्रा में जा सकते हैं। पहले अपने दायें पैर को आगे लाइए, पीछे जाइए। फिर बायें पैर को आगे लाइए, पीछे जाइए। यह एक्सरसाइज 10 से 15 बार करनी चाहिए। इसके बाद पीछे झुकिए। अपने हाथों को पीछे जाकर गहरी सांस लें। सांस छोड़ते समय अपने घुटनों को बाहों में तेजी से कस लें। अपने घुटनों को सीने के पास लाएं। इस अवस्था में अपने शरीर को ऊपर और नीचे 15-20 बार ले जाएं। इसके बाद अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं। इसमें पैर मुड़े रहेंगे और आपके हिप्स ऊपर की ओर उठेंगे। इसमें आपके घुटनों का हिस्सा जमीन की ओर रहना चाहिए। इसके बाद अपनी हाथों को जमीन पर रखकर पंजों के बल खड़े हुए तख्त के आकार में आ जाइए। इसी अवस्था में अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाइए। फिर नीचे लाइए। इसके बाद अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाइए। फिर नीचे लाइए। अपने दायें पैर को आगे लाइए, पीछे ले जाइए। फिर अपने बायें पैर को आगे लाइए एवं पीछे ले जाइए।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में एक्सपर्ट के इन 5 टिप्स से करें अपनी हेल्थ की केयर
इसके बाद एक बार फिर आप खड़े होकर जंपिंग एक्सरसाइज कर सकते है। आप यह सुनिश्चित कीजिए कि आप धीमी गति से जंप करें। उसमें पर्याप्त उछाल हो। हर बार जब आप ताली बजाने के लिए ऊपर जाएं तो आपको सांस छोड़नी है। ताली की आवाज से आपके शरीर को भी एनर्जी मिलेगी। इसके बाद अपने शरीर को साइड में टिवस्ट कीजिए। आगे झुकाइए। इसके बाद आप 12 बार सूर्य नमस्कार कर कर सकते हैं। आखिरी बार नीचे फर्श पर करें। दोनों घुटनों को अपने हाथों से मोड़कर पेट तक ले जाए और फिर छोड़ें। ऐसा करीब 15 बार करें। इसके बाद अपने शरीर को ढीला छोड़ दें। अपनी सांस को ठीक लय में लाएं। फिर शवासन की अवस्था में लेट जाएं। शांत महसूस करें, जिससे आपकी सांस एक निश्चित लय में लौट आयेगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों