क्या आप जानती हैं सोने से 1 घंटा पहले वॉक करने से क्या होता है?

आपने अक्सर मॉर्निंग वॉक के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि सोने से 1 घंटा पहले वॉक करने से आपके शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं?

 
walking before bed benefits

मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के बारे में तो हम सभी जानते हैं और हम में से कई लोग हेल्दी रहने के लिए, रोज मॉर्निंग या इवनिंग वॉक करते भी हैं। बेशक, इससे शरीर को कई फायदे होते हैं और इसलिए, इसे रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले वॉक करने का आपनी सेहत पर क्या असर हो सकता है। जी हां, अगर आप सोने से आधे या एक घंटे पहले, रोज वॉक करते हैं, तो इससे आपके शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं और इससे सेहत किस तरह दुरुस्त होती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर और हेल्थ कोच हैं।

सोने से एक घंटा पहले वॉक करने से क्या होता है? (What happens to your body if you walk an hour before bed)

walking before bed

  • डिनर और सोने के बीच लगभग 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर, आप डिनर के बाद और सोने से पहले वॉक करते हैं, तो इससे खाना आसानी से पचता है।
  • सोने से पहले वॉक करने से, दिमाग को आराम होता है और इससे नींद अच्छी आती है।
  • सोने से आधा या एक घंटा पहले वॉक करने से वजन भी कम होता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो आपको इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • इससे मूड अच्छा होता है, दिन भर की थकान दूर होती है और स्ट्रेस भी कम होता है।
  • इससे हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।
  • सोने से पहले वॉक करने से बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
  • डिनर के तुरंत बाद सो जाने से, गैस और एसिडिटी हो सकती है। वॉक करने से इससे बचाव होता है।
  • सोने से पहले वॉक करने से मांसपेशियों में मजबूती आती है।
  • कुछ लोगों को सुबह जल्दी उठने में मुश्किल होती है या शाम को ऑफिस की वजह से वॉक करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में सोने से पहले वॉक करना, इन लोगों के लिए सही रहेगा।

walking in night for weight loss daily

  • आपको डिनर के लगभग 1-2 घंटे बाद वॉक करना है।
  • रात को ज्यादा तेजी से वॉक न करें। बल्कि, नॉर्मल स्पीड में 1000 कदम चलें।
  • आपको शुरुआत 1000 कदम से करनी है। लेकिन, धीरे-धीरे आप इसे बढ़ा सकती हैं।
  • इसे एक्सरसाइज या जॉगिंग की तरह न लें। बल्कि, आरामदायक बनाने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- उल्टा चलने से महिलाओं का पेट और वेट होता है कम

सेहतमंद रहने के लिए, सोने से 1 घंटा पहले वॉक जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें-वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP