वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका

वजन घटाने के लिए वॉकिंग एक बेहतर उपाय है लेकिन इसके लिए वॉक करने का सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है।

 
how should i start walking for weight loss

वजन घटाने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं। एक्सरसाइज, डाइट में बदलाव और भी कई चीजों का सहारा लेते हैं। वेट लॉस के लिए सबसे पहले आपको अपनी बॉडी टाइप को समझना जरूरी है। अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही आपको एक्सरसाइज और डाइट का चुनाव करना चाहिए, ताकि आपको सही परिणाम मिल सकें। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, और वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि सभी की वेट लॉस जर्नी अलग होती है। वेट लॉस के बारे में लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, जिनके सही जवाब मिलना बहुत जरूरी है। ताकि वजन कम करने के दौरान आप कोई गलती न करें। वेट लॉस के लिए वॉक करना कितना सही है, क्या वाकई ऐसा वजन कम होता है, यह सवाल अक्सर पूछा जाता है, आइए इसका जवाब न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाइल कोच सिमरन कौर से जानते हैं।

वजन घटाने के लिए वॉकिंग का सही तरीका

brisk walking for weight loss

  • वजन घटाने के लिए वॉक करना सही है लेकिन सिर्फ वॉकिंग से ही वजन कम नहीं हो सकता है।
  • वॉक करने को अपने डेली रूटीन में शामिल करें लेकिन साथ ही साथ डाइट और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखें।
  • दिन में कम से कम 4000-5000 कदम चलने की कोशिश करें।
  • सही और अच्छे रिजल्ट के लिए वॉक करते वक्त ब्रिस्क पेस को मेंटेंन करें यानी आपको न बहुत अधिक तेज वॉक करना है और ना ही बहुत अधिक धीमे चलना है।
  • वॉक करते वक्त आपको एक तय गति में ही वॉक करना चाहिए।

walking tips for weight loss

  • एक्सपर्ट की मानें तो सही रिजल्ट के लिए आपको हर हफ्ते में लगभग 150 मिनट वॉक करनी चाहिए।
  • अगर आपने अपने लिए वेट लॉस का कोई गोल तय किया हुआ है या फिर आप कम समय में अधिक वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको रोज 10000 कदम चलने की कोशिश करनी चाहिए।
  • सुबह या शाम दोनों ही वक्त वॉकिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार, दोनों में से किसी भी समय वॉक कर सकती हैं।
  • खाना खाने के बाद कुछ कदम चलना भी बहुत जरूरी है। इससे डाइजेशन (हेल्दी डाइजेशन के लिए टिप्स) अच्छा होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
  • वॉक करने से स्ट्रेस (तनाव दूर करने के टिप्स) भी दूर होता है और मेंटल हेल्थ भी सुधरती है।

यह भी पढ़ें- उल्टा चलने से महिलाओं का पेट और वेट होता है कम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP