गर्मी और उमस के कारण नहीं जा पा रहे हैं जिम? घर पर ही करें ये 2 एक्सरसाइज

गर्मी और उमस के चलते कई बार जिम जाने का मन नहीं होता है। लेकिन, फिटनेस से खिलवाड़ करना भी सही नहीं है। ऐसे में आप एक्सपर्ट की बताई इन 2 एक्सरसाइज को घर पर ही कर सकती हैं।

 
What are good exercises to do at home

सेहतमंद रहने के लिए योगा और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है। आजकल लोग अच्छी सेहत की अहमियत को समझने लगे हैं और इसलिए, जिम में पसीना बहाकर मोटापे को कम करने और फिट रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन, गर्मी और उमस के बीच, कई बार जिम जाने का मन नहीं करता है। इसका असर हमारे फिटनेस रूटीन पर पड़ता है। अगर आप भी बिजी शिड्यूल या उमस के चलते, जिम नहीं जा पा रही हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी फिटनेस से समझौता करना होगा। घर पर रहकर भी आप वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए, एक्सपर्ट की बताई कुछ एक्सरसाइज को कर सकती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 2 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो बहुत फायदेमंद हैं और जिन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

बेली फैट कम करने के लिए घर पर करें प्लैंक एक्सरसाइज (What is the plank exercise good for)

plank for belly fat

  • इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • आपको अपने शरीर को एक सीध में रखना है।
  • अब हथेलियों और पैरों के पंजों पर दबाव डालते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • ऐसा करते हुए आपको प्लैंक पोजिशन में आना है।
  • आपको अपने शरीर को एकदम सीधा रखना है।
  • इस प्लैंक पोजिशन में आपको कुछ देर के लिए होल्ड करना है।
  • इस एक्सरसाइज को आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।
  • वजन कम करने के लिए साइड प्लैंक भी फायदेमंद है।
  • इस एक्सरसाइज को करने से बेली फैट कम होता है और पॉश्चर में सुधार होता है।
  • इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और लटका हुआ पेट अंदर होता है।
  • कोर मसल्स में मजबूती और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार के लिए भी यह फायदेमंद है।

वजन कम करने के लिए घर पर करें एयर स्क्वाट्स (How many squats a day is good)

air squat at home

  • इस एक्सरसाइज को करने से बैलेंस में सुधार होता है और शरीर की चर्बी कम होती है।
  • खासकर, हिप्स और जांघों की चर्बी कम करने में यह एक्सरसाइज फायदेमंद है।
  • इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़ी हो जाएं।
  • अब पैरों को एक-दूसरे से कुछ दूर करें और हाथों को सामने की तरफ करें।
  • अब हिप्स को पीछे की तरफ करें।
  • आपको जमीन की ओर आते हुए कुछ इस पोजिशन में बैठना है जैसे आप कुर्सी पर बैठी हों।
  • इस समय आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह सीधा होना चाहिए।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • इसके बाद नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और फिर इसे दोहराएं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

गर्मी और उमस के बीच घर पर इन 2 एक्सरसाइज की मदद से आप हेल्दी रह सकती हैं और इससे वजन भी कम होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- मोटापा होगा तेजी से कम, रोज करें यह 1 योगासन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP