अगर आपसे पूछा जाए कि अक्सर फैट कहां ज्यादा जमता है तो आप क्या कहेंगी? बेली, थाई और हिप्स पर। ये फैट काफी जिद्दी होता है और इसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अगर कोई उन लोगों में से है जिसे एक्सरसाइज करना नहीं पसंद तो समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में क्यों न आसानी से होने वाली एक्सरसाइज की जाए जिसमें ज्यादा समय भी न ले। अगर आप पैरों के फैट और लोअर बेली फैट से परेशान हैं तो ये एक्सरसाइज आपके बहुत काम आ सकती हैं।
फेमस अमेरिकन सेलेब्रिटी कोच ट्रेसी एंडरसन ने एक एक्सरसाइज रूटीन डेवलप किया था। ये पैरों को स्लिम करने के लिए एक्सरसाइज रूटीन है। ये घुटनों के पास और कूल्हों पर अपना असर दिखाती है। ये एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग एक्सरसाइज है जिसे आप अपने हिसाब से कर सकती हैं। ये सिर्फ पैरों के लिए ही नहीं बल्कि लोअर बेली के लिए भी अच्छी है।
एक बात का ध्यान रखें कि हम ये एक्सरसाइजेस और स्ट्रेचिंग रात में सोने से पहले बता रहे हैं। आप सभी एक्सरसाइजेस को एक साथ करने की कोशिश न करें। साथ ही खाना खाने के कम से कम 3 घंटे बाद ये करें। यानि अगर आप 10 बजे सोने जाते हैं तो 7 बजे तक खाना खा लें। खाना खाने के तुरंत बाद ये करेंगी तो अपच होगी। अगर आपके खाना खाने और सोने के बीच में ज्यादा समय नहीं है तो आप इसे सुबह करें।
इसे आप अपने बेड पर लेटकर या सोफे पर भी कर सकती हैं। इससे आपको आराम भी मिलेगा और एक्सरसाइज भी होगी।
इसे जरूर पढ़ें-इन 6 Morning Habits की वजह से नहीं कम होता वजन, एक्सरसाइज के बाद भी निकलती है तोंद
ये एक्सरसाइज लेग रेज़ से शुरू होगी। अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को सीधे रख लें। इसके बाद अपने पैरों को 90 डिग्री के एंगल में उठाएं (जैसा तस्वीर में दिखाया गया है।)
इसके बाद एक घुटना मोड़ लें और दूसरे को खड़ा रखें। इसे करते समय कूल्हे (हिप्स) नहीं मुड़ने चाहिए।
इसे 10 बार दोनों पैरों के साथ करें। इसे करते समय दोनों घुटने एक साथ रखें। सिर्फ घुटनों के नीचे की तरफ से पैर मोड़ना है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस एक्सरसाइज से लोअर बेली फैट भी कम होता है जिसे हम जिद्दी फैट समझते हैं।
इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखिए कि आपके पैरों के पंजे लेग रेज़ करते समय आपके चेहरे की ओर रहेंगे। इसमें पैरों के पंजे प्वाइंटेड नहीं रहेंगे।
बाकी पोजीशन वैसी ही बनानी है जैसी पहली वाली एक्सरसाइज में बनाई थी। इसके साथ हर पैर के साथ वैसा ही करना है जैसा आपने पहली एक्सरसाइज में किया था। पैरों को जितना स्ट्रेच कर सकती हैं उतना करिए।
ये एब्स वर्कआउट के लिए भी अच्छा है। इसे भी वैसे ही करें। हर पैर के साथ 10 बार।
ये जितनी दिख रही है उससे काफी ज्यादा मुश्किल एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करते समय आपको पैर पूरे नीचे नहीं करने हैं बल्कि 45 डिग्री के एंगल में रखने हैं। जैसा तस्वीर में दिखाया गया है।
इसके साथ ही आपको अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाना है इतना कि आपके कूल्हे भी उठ जाएं। ये एक्सरसाइज आपको काफी ज्यादा असर देगी। इस एक्सरसाइज को 20 बार करना है।
इससे आपके एब्स पर असर होगा, जांघों पर असर होगा और साथ ही साथ आपके कूल्हों पर भी असर होगा।
इसे जरूर पढ़ें-सिर्फ Weight Loss ही नहीं, सीढ़ियां चढ़ने के ये 7 फायदे बनाते हैं इसे बेस्ट वर्कआउट
इस एक्सरसाइज के लिए लेग रेज़ के साथ पैरों को क्रॉस कर लेना है। जैसे फोटो में दिखाया गया है।
इसके बाद शुरू होता है थोड़ा मुश्किल काम। इसके लिए आपको अपने पैरों को मोड़ना है। जैसे आप पालथी मार रही हैं (Plie) आधी दूर तक ले जाकर फिर से ऊपर की ओर उठा लें। इसे 10 बार करना है दोनों पैरों की पोजीशन एक बार ऊपर और एक बार नीचे रहेगी।
इससे आपकी जांघों की अच्छी एक्सरसाइज होगी और आप चंद दिनों में टोन्ड बॉडी पाएंगी।
ये एक्सरसाइज उन लोगों के लिए काफी अच्छी हैं जिन्हें हमेशा सूझे हुए पैर और हाथ की समस्या होती है। इसी के साथ, जिन लोगों के पैरों की नसें हमेशा दिखती रहती हैं उन्हें भी ये एक्सरसाइज अच्छी लगेगी।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य फिटनेस स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।