कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी पीने से करते हैं। ये कैफीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है साथ ही इसमें कई एंटीऑक्सिडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मौजूदा ट्रेंड कॉफी में कई तरह की चीज़ें मिलाने का है। यहां हम बात कर रहे हैं उन इंग्रीडियंट्स की जिनकी मदद से कॉफी के जरिए वजन कम किया जा सकता है। वैसे तो ब्लैक कॉफी को वैसे भी वेट लॉस के लिए बेहतर माना जाता है, लेकिन अगर इसमें नारियल का तेल भी मिला लिया जाए तो? जी हां, ये सुनकर शायद आप थोड़ा चौंक जाएं, लेकिन वाकई कॉफी में नारियल का तेल मिलाकर पीने से काफी फायदा मिलता है।
अब आप ये सोच रहे होंगे कि शायद ये प्रैक्टिस हेल्दी न हो और इससे सेहत को कोई नुकसान हो, लेकिन हम आपको बताते हैं कि इसके फायदे क्या-क्या हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Weight Expert Loss Tips: ये 2 टिप्स अपनाएंगी तो पेट का जिद्दी फैट तेजी से होगा कम
Ketosis में करती है मदद-
इस तरह की कॉफी शरीर को Ketosis प्रक्रिया में रहने में मदद करती है। आपने सुना होगा लोग कीटो डाइट फॉलो करते हैं जिसमें फैट कंटेंट तो रहता है, लेकिन कार्ब काफी कम रहते हैं। नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कीटो डाइट के लिए काफी किया जा रहा है।
एक रिसर्च बताती है कि शरीर को कीटोसिस प्रक्रिया में रहने के लिए नारियल का तेल मदद कर सकता है। अगर हम इसे कॉफी में मिलाकर पिएंगे तो ये काफी मददगार होगा। अगर शरीर कीटोसिस में रहता है तो उससे ब्लड शुगर कंट्रोल होती है, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और वेट लॉस ज्यादा होता है। नारियल के तेल में एक तरह का फैट कंटेंट होता है जिसे medium-chain triglycerides (MCTs) कहा जाता है।
अन्य तरह के फैट की तुलना में MCT बहुत तेज़ी से शरीर में एब्जॉर्ब हो जाता है और सीधे आपके लिवर तक पहुंच जाता है। इसे या तो एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल कर लिया जाता है या फिर ये कीटोन में तब्दील हो जाता है। रिसर्च बताती है कि MCT की वजह से ही शरीर कीटोसिस प्रक्रिया में रहता है।
नारियल के तेल में 4 तरह के MCT होते हैं और इसलिए ये फायदेमंद साबित होता है।
तो इसलिए अगर आप हर रोज़ के कॉफी के कप में एक चम्मच नारियल का तेल (खाने वाला) मिला लेंगी तो ये काफी फायदेमंद साबित होगा।
इसे जरूर पढ़ें- मिलेगी ग्लोइंग स्किन और हो सकता है कई किलो Weight Loss, बस इस तरह से पिएं धनिया-जीरा-सौंफ का पानी
कॉफी में नारियल का तेल मिलाने के क्या हैं फायदे?
नारियल के तेल में कॉफी मिलाकर लगाने पीने के कई तरह के फायदे हो सकते हैं जैसे-
1. मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ाएगा-
ये मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ा सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है कि रिसर्च मानती है कि नारियल का तेल और कैफीन मिलकर कीटोसिस की प्रक्रिया को अंजाम देते हैं तो इसे पीने से ज्यादा बेहतर तरीके से आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
2. एनर्जी लेवल बढ़ेगा-
कॉफी में मौजूद कैफीन आपके एनर्जी लेवल के लिए भी अच्छा होता है। इसकी मदद से आप कम थकान महसूस करते हैं जैसे ही इसमें नारियल तेल मिलाया जाता है इसके MCT सीधे लिवर तक पहुंच कर एनर्जी सोर्स को बढ़ाते हैं।
3. डाइजेशन में मदद-
कैफीन और MCT मिलकर आपको डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करते हैं। इसकी मदद से आपको फ्रेश होने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी।
4. गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए बेहतर-
अगर नारियल के तेल के साथ कॉफी पी जाए तो ये HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं। इससे कई तरह की हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। ये ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखने के लिए भी अच्छा है।
क्या कोई नुकसान भी है-
ऐसा नहीं है कि इसका सिर्फ फायदा ही है। इसका थोड़ा नुकसान भी हो सकता है। सबसे पहले तो आप इस बात का ध्यान रखें कि ये नाश्ते का रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता है। भले ही इसके कई तरह के फायदे हैं, लेकिन इसे नाश्ते का रिप्लेसमेंट नहीं बनाया जा सकता। इसका सीधा सा कारण ये है कि ऐसा करने पर आपके शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलेंगे।
इसमें कैलोरी ज्यादा होती है। भले ही इस तरह की कॉफी कैलोरी बर्न करने में मदद करे, लेकिन क्योंकि नारियल के तेल के एक चम्मच में 121 कैलोरी होती है इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा कैलोरी नहीं लेना चाहते हैं तो लाइट नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे यहां खाने वाले नारियल तेल की बात हो रही है, बालों में लगाने वाले प्रोसेस्ड तेल की नहीं।
हां, अगर आपको पैन्क्रिएटिटिस या फिर गालब्लेडर से संबंधित कोई समस्या है जिसमें फैट इनटेक को कम किया जाता है तो फिर इसे बिलकुल न लें। इसे लेने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
कितना करें नारियल तेल का इस्तेमाल?
आप एक कप कॉफी में आधा चम्मच नारियल के तेल से शुरुआत कर सकते हैं, इसके आगे आप इसे बढ़ा या घटा सकते हैं अपने हिसाब से। अगर इसे पहले कभी नहीं पिया तो बहुत ज्यादा नारियल का तेल एक साथ कॉफी में मिलाने से बचें। इससे आपको कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं।
एक बात का रखें ध्यान-
अगर आप किसी भी वजह से अपना कैलोरी इनटेक कम करना चाहते हैं चाहें वो मेडिकल कारणों से हो या फिर किसी खास डाइट को फॉलो करने के कारण तो आप इसे न लें। पर अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी फैट शामिल करना चाहते हैं तो ये बहुत अच्छा उपाय हो सकता है।
इसे आजमाएं और अपना एक्सपीरियंस हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
All Photo Credti: Onnit/ freepik/ lifestylesther
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों