महिलाएं घर और ऑफिस के काम में इतनी उलझी रहती हैं कि उन्हें अपने लिए वक्त कभी नहीं मिलता। इसके चलते कई बार उन्हें अपनी सेहत सेहत से समझौता करना पड़ता है क्योंकि न तो वो अपने खानपान पर ध्यान देती हैं और न ही वर्कआउट करती हैं। जबकि रोजाना 30 मिनट तक रोज वर्कआउट करने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। मगर कुछ महिलाओं का वर्कआउट करने का कारण केवल वक्त की कमी नहीं होता बल्कि कुछ महिलएं अकेले वर्कआउट करने में शर्म आने की वजह से भी इसे नजर अंदाज कर देती हैं। मगर आजकल ग्रुप एक्सरसाइज का ट्रेंड है। यह ट्रेंड महिलाओं की अकेले वर्कआउट करने की झिझक को भी खत्म कर देता है और उन्हें वर्कआउट करने के लिए मोटीवेट भी करता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी एक्सरसाइज हैं, जो महिलाएं अन्य महिलाओं का समूह बना कर कर सकती हैं।
Read More: फैट बर्निंग तबाता वर्कआउट से 4 मिनट में हो जाएंगी फिट
योगा एक ऐसी एक्सरसाइज है जो हर महिला को करनी चाहिए। वैसे तो अगर आप योगा अकेले घर पर करना चाहें तो कर सकती हैं मगर क्योंकि योगा खुले आसमाने के नीचे करने के ज्यादा लाभ होते हैं इसलिए आप इसे वैसे ही करें तो अच्छा है। अगर आपको खुले में योगा करने में झिझक लगती है तो आप अन्य महिलाओं के ग्रुप के साथ भी योगा कर सकती हैं। इससे आपकी सेहत तो अच्छी होगी ही साथ ही साथी महिलाओं के साथ एक बॉन्डिंग भी बनेगी और आपको सोशल होने का मौका मिलेगा।
Read More: 1 घंटे कमर मटकाएं, 7 दिनों में वजन घटाएं
एरोबिक्स एक्सरसाइज भी आप ग्रुप में कर सकती हैं। यह एक्सरसाइज अकेले करने में मजा भी नहीं आती है। जब कई महिलाएं साथ होती हैं तो एक दूसरे की देखा देखी एरोबिक्स के सही स्टेप्स भी सीखने को मिल जाते हैं। इस एक्सरसाइज में महिलाएं एक दूसरे की मदद करती हैं इससे नए रिलेशनशिप डेवलप होते हैं। जो महिलाएं ज्यादातर वक्त अकेले में गुजारती हैं या फिर हमेशा घर और ऑफिस में उलझी रहती हैं उन्हें यह एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
अगर आपको साइक्लिंग करना नहीं आता तो सीखिए। यह मत सोचिए कि इस उम्र में साइक्लिंग सीख कर क्या करेंगे क्योंकि साइक्लिंग से अच्छी एक्सरसाइज और कोई नहीं हो सकती हैं। इससे पैरों के साथ ही हाथों की भी एक्सरसाइज हो जाती है। साइक्लिंग के दौरान बैलेंस बनाना होता है बैलेंस की यही तकनीक आपके व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत काम आती है। अगर आपको कोई फोबिया है तो आप जिम में भी साइक्लिंग कर सकती हैं।
जॉगिंग सबसे आसान और सबसे अच्छी एक्सरसाइज है । इससे पूरी बॉडी में ब्ल्ड सर्क्यूलेशन तेज हो जाता है। यह एक्सरसाइज भी आप महिलाओं के ग्रुप में कर सकती हैं। अगर आपको म्यूजिक सुनने का शॉक है तो जॉगिंग करते वक्त आप म्यूजिक जरूर सुने।
यह एक्सरसाइज भी आप ग्रुप में कर सकती हैं। वैसे आपको घर में ही शांतिपूर्ण माहौल मिलता है तो आ घर पर ही मेडिटेशन कर सकती हैं। मेडिटेशन से ना सिर्फ आपका ध्यान आपके काम पर अधिक लगता है बल्कि आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है। जर्नल हेल्थ साईकोलॉजी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक मेडीटेशन, तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करता है, इसे करने से शरीर का कॉरटिसोल हारमोन सही मात्रा में रहता है।
Image Credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।