पहले लोग फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार जैसे योग करना पसंद करते थे। लेकिन आज के समय में योग का एडवांस रूप जैसे बियर योग, हॉट योग और एरियल योग ट्रेंड में हैं और आजकल ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए एरियल योग करती हैं। जी हां एरियल योग वर्तमान फिटनेस ट्रेंड है जिसने बॉलीवुड में तूफान ला दिया है। सिर्फ हॉलीवुड डीवाज़ ही नहीं, बल्कि इंडियन सेलेब्स भी शेप में रहने के लिए इस योग ट्रेंड अपना रहे हैं। आइए इस योग और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
एरियल योग जिसे एंटी- ग्रेविटी योगा भी कहा जाता है। अपने नाम के अनुसार इसके फायदे भी ढेर सारे है। इसलिए ज्यादातर बॉलीवुड की एक्ट्रेस फिट रहने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। इस तकनीक में बॉडी में रेशम का कपड़ा लपेटकर योग मुद्राए की जाती है। इसके चलते बॉडी फ्लैक्सीबल होती है और साथ ही साथ कई बीमारिया भी दूर होती है। आइए इस योग को करने के सही तरीके के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ वर्कआउट से नहीं चलेगा काम हाई इम्पैक्ट वर्कआउट करें ट्राय
एरियल योग करने का तरीका
- एरियल योग करने के लिए आपको सिल्क के कपड़े से बांध दिया जाता है। इसमें आपको एक निर्धारित ऊंचाई पर लटकाया जाता है। यह आमतौर पर जमीन पर किए जाने वाले योग की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसे करते समय अपनी शारीरिक मूवमेंट और पोश्चर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें आपको कई बातों का पर ध्यान रखना होता है।
- आपको अपनी सांसों पर पकड़ बनानी होती है और हाथ और पैर के मूवमेंट का ध्यान रखना होता है।
- एरियल योगा करते वक्त आप झूले की तरह झूलने के कारण प्रेशर टेलबोन पर बहुत ज्यादा पड़ता है। इसलिए आपको थोड़ा सचेत रहना होता है।
- शुरूआत में इसे करना आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे इसे करने में आप सफल हो जाएंगे तो आप इसे अच्छै से कर पाएंगी।
एरियल योग के फायदे
- एरियल योग करने से वजन तेजी से कम होता है। यह योग हवा में झूलते हुए आपकी बॉडी को एक्टिव रखता है और मेटाबॉलिक गति को बढ़ा कर वजन कम करने में मदद करता है।
- एरियल योग करने से आपकी बॉडी की मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही साथ यह आपके कंधो को लचीला बनाने में भी मदद करता है।
- जिन महिलाओं को पीठ और कमर में दर्द रहता है, उन महिलाओं को भी एरियल योग करने से फायदा मिलता है।
- इस योग को करने से बॉडी में एंडोर्फिन का लेवल बढ़ता है, यह हार्मोन स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में हेल्प करता है। जी हां इस योग को करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और हेल्थ के लिए इससे बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है।
- यह योग आपको वर्कआउट करने के लिए बहुत स्पेस देता है। इसलिए इससे आप अपने पूरी बॉडी का अच्छे से वर्कआउट कर पाती है।
- कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि एरियल योग करते हुए हमारी सोच धीरे-धीरे पॉजिटीव हो जाती है।
- इस योग को करते समय आपको हर एक मूव पर फोकस करना होता है, जिसके चलते आपका फोकस बढ़ता है।
- एरियल योग आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसे करते समय आपकी बॉडी में आक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। जिससे आप दिल के साथ-साथ बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।
- स्ट्रेचिंग करके एक्सरसाइज करने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होती है और डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे कब्ज और अपच से राहत मिलती है।
सावधानियां
जैसा की हमने आपको पहले बताया है कि एरियल योग में आपको जमीन से कई फुट ऊपर बांधा जाता है। इस दौरान आपका शरीर हवा में होता है और आप हवा में योग करते है। इसलिए इस योग को शुरुआत में किसी एक्सपर्ट की निगरानी में करना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों