बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा सुंदर और फिट दिखाई देती हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नीनी गुप्ता का नाम भी शामिल है। जी हां 61 साल की उम्र में नीना गुप्ता सुपर फिट दिखती हैं और उनका चेहरा हमेशा ग्लो करता रहता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि उनकी फिटनेस का सीक्रेट क्या है अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि उनको योग करना बहुत पसंद है और अक्सर योग करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वह कई बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं जो खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए रोजाना योग करती हैं।
हाल ही में नीना गुप्ता ने एक योग वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें सुप्त वज्रासन करते हुए देखा जा सकता है। इसे स्लीपिंग थंडरबोल्ट पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। आइए इसे करने के तरीके और फायदों के बारे में जानें।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें: 60 की उम्र में नीना गुप्ता की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हैं ये 2 योग, आप भी रोजाना करें
सुप्त वज्रासन आपके पेट और पेल्विक एरिया पर काम करता है। आइए इसके अन्य फायदों के बारे में जानें-
सुप्त वज्रासन पेट के अंगों की मालिश करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है। इस आसन को करने से कब्ज, दस्त, एसिडिटी या गैस जैसे किसी भी डाइजेशन संबंधी समस्या का इलाज करने में मदद मिलती है।
इस आसन को करने से आपको फेफड़ों को उनकी अधिकतम क्षमता तक विस्तारित करने में मदद मिल सकती है। जब आप इस योग में स्ट्रेच करते हैं, तो रिबकेज पूरी तरह फैलता है और इससे आपको अधिक ऑक्सीजन का सेवन करने में मदद मिल सकती है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फेफड़े की समस्याओं जैसे किसी भी समस्या से पीड़ित महिलाओं को इस आसन को जरूर करना चाहिए क्योंकि यह चेस्ट एरिया को खोलता है।
अगर आपको आमतौर पर अपने शरीर को स्ट्रेच करने का समय नहीं मिलता है तो यह आसन स्ट्रेचिंग का एक अच्छा तरीका है, खासकर घुटनों, पेट, हिप्स और टखनों के लिए तो यह बहुत ही अच्छा आसन है।
जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि यह आसन पेल्विक एरिया पर भी काम करता है। यह पुरुषों और महिलाओं के रिप्रोडक्टिव अंगों से संबंधित किसी भी विकार के इलाज में मदद करता है।
अगर आपको शरीर में कोई असुविधा महसूस होती है तो आपको इस मुद्रा को करना चाहिए। यह सभी असुविधाओं को दूर करता है। सुप्त वज्रासन करने से रीढ़ की हड्डी, कंधे और पीठ का लचीलापन भी बढ़ सकता है। यह आसन पीठ की मसल्स के लिए बहुत अच्छा है। जो महिलाएं गंभीर पीठ दर्द या समस्याओं से पीड़ित हैं उन्हें राहत के लिए इस आसन को करना चाहिए।
तन ही नहीं मन के लिए भी यह योगासन बहुत फायदेमंद होता है। सुप्त वज्रासन एक तनावग्रस्त और आक्रामक दिमाग को शांत करने में मदद करता है। यह आपको तनावमुक्त और शांत करता है।
अगर आप पहली बार इस आसन को कर रही हैं तो आपको इसे करना मुश्किल लग सकता है। आपकी जांघें अलग हो सकती हैं जिससे आपके लिए इस मुद्रा में रहना मुश्किल हो जाता है। शुरुआत में अपनी जांघों को एक साथ रखने के लिए आप इनके बीच में किसी किताब का उपयोग कर सकती हैं। समय के साथ, हर रोज़ अभ्यास से आप आसन में निपुण हो जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, अगर रोजाना करेंगी ये 3 योगासन
सुप्त वज्रासन को सुबह या शाम के समय किया जाना चाहिए। साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इसे करने से पहले आपका पेट खाली हो। सुनिश्चित करें कि आपने इस आसन को करने से 4-6 घंटे पहले भोजन नहीं किया हो।
यह योगासन आपको फिट रखने में मदद करता है लेकिन अगर आप इसे पहली बार कर रही हैं तो थोड़ा सावधानी और किसी के मार्गदर्शन में करें। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com & Instagram.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।