herzindagi
morning exercises for plus size women in hindi

प्लस साइज कम करने के लिए सुबह करें ये एक्सरसाइज

अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-28, 11:05 IST

वजन एक बार बढ़ जाए तो कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हम क्या कुछ नहीं करते....कभी हेल्दी डाइट लेते हैं, तो कभी तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी हम अपना वजन नहीं कर पाते, लेकिन इस दौरान एक चीज है जिसपर हम ध्यान ही नहीं देते.... जी हां, वो चीज है एक्सरसाइज..।

क्या आप भी एक्सरसाइज नहीं करती हैं? तो ऐसा न करें और अपनी एक्सरसाइज पर ध्यान दें क्योंकि एक्सरसाइज वजन घटाने का सबसे प्रभावी तरीका है। हालांकि, हमारे लिए रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए टाइम निकालना बहुत ही मुश्किल काम है, लेकिन अगर आप सुबह एक्सरसाइज करने का टाइम निकालें तो वजन काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Dr Hitesh khurana

जी हां, आज हम आपके लिए एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताई गई कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिसे आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

ग्लूट ब्रिज

Glute Bridge

यह एक्सरसाइज आपके ग्लूट्स, हिप मसल और लोअर बैक मसल को मजबूत बनाने का कामकरती है। सुबह इसे सही तरीके से करना बहुत जरूरी है, जिसे करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-सुबह सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम

कैसे करें?

  • सबसे पहले कमर के बल सीधा लेट जाएं।
  • फिर अपने हाथों को बगल में रेस्टिंग पोजीशन में लाएं।
  • अब अपने पैरों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाएं।
  • आपको अपने पेट को ऊपर की तरफ पुल करना है और कोर को इंगेज करना है।
  • बस अपने कंधे को सीधा रखें। 15 सेकंड के बाद वापस पहले जैसी पोजीशन में आ जाए।

साइड लंजेस

Side lunges in hindi

यह एक्सरसाइज काफी प्रभावी है जिसे नियमित रूप से करने से न सिर्फ वजन कम होगा बल्कि कम भी शेप में आएगी। बता दें कि इस एक्सरसाइज को करने से कमर और पेट के साइड पर काफी प्रभाव पड़ता है, जिसकी मदद से प्लस साइज कम खुद कम होने लगता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- हिना खान फिट रहने के लिए करती हैं ये स्‍पेशल योगासन

कैसे करें?

  • सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
  • फिर पैरों को खोलकर हिप्स की चौड़ाई में अलग करें।
  • अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए हाथों को उस स्थान पर रखें जहां वह सहज हों।
  • अपने कोर और पेट की मसल्स को सिकोड़कर अपने धड़ को टाइट करें।
  • शरीर के वजन को अपनी एड़ी पर रखें। (मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्‍स)
  • सांस लें और धीरे से अपने दाहिने पैर से वजन हटा लें।
  • धीरे-धीरे दाहिनी ओर बढ़ते हुए अपना वजन एड़ी पर रखें और दोनों पैरों को आगे की ओर अलग करें।
  • हिप्‍स से झुकें और साथ ही साथ वजन को दाहिने पैर की ओर ले जाते हुए उन्हें पीछे धकेलें।
  • अब बायां पैर घुटने पर पूर्ण विस्तार पर होना चाहिए।
  • सांस छोड़ें और दाहिने पैर से मजबूती से धक्का दें।
  • पुरानी पोजीशन में वापस आएं। एक्‍सरसाइज को दूसरी साइड से दोहराएं।

नोट- एक्सरसाइज को करने के फायदे और नुकसान शारीरिक क्षमता पर निर्भर करते हैं। अगर आपको कोई बीमारी है तो पहले फिटनेस एक्सपर्ट से जरूर पूंछ लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।