जानिए क्या होती है पिलाटेस रिंग और कैसे करें इसे इस्तेमाल

पिलाटेस करते हुए पिलाटेस रिंग का इस्तेमाल करना बेहद ही आम है। अगर आप भी पिलाटेस रिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो पढ़िए यह लेख।

Pilates ring good workout, How to use a ring for exercise, Does Pilates ring help the pelvic floor

जब हम वर्कआउट करते हैं तो उस दौरान कई तरह के प्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रॉप्स ना केवल वर्कआउट को अधिक आसान बनाते हैं, बल्कि इनसे आपको बॉडी पोश्चर व सही फॉर्म को मेंटेन करने में मदद मिलती है। जिससे आपको अधिक बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। इन्हीं प्रॉप्स में से है पिलाटेस रिंग, जिसे मैजिक सर्कल कहकर भी पुकारा जाता है।

इस पिलाटेस रिंग को अक्सर पिलाटेस करते हुए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह एक वर्सेटाइल रिंग है, जिससे अन्य भी कई तरह की एक्सरसाइज में शामिल किया जाता है। जब आप पिलाटेस रिंग को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे ना केवल मसल्स टोन होती हैं, बल्कि कोर की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करते हुए भी पिलाटेस रिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिलाटेस रिंग पिछले कुछ समय में काफी पॉपुलर हुई हैं, लेकिन अभी भी बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पिलाटेस रिंग के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

know how to use pilates ring during workout

पिलाटेस रिंग क्या है?

पिलाटेस रिंग एक मेटल रिंग होती है, जिसे रबर या फोम की मदद से कवर किया जाता है। यह बेहद ही लाइटवेट होती है, जो बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने के साथ-साथ मसल्स को टोन करना और फिटनेस रूटीन की बोरियत को दूर करने में मददगार है। जब आप पिलाटेस रिंग को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे आपको एक्सरसाइज में एक वैरिएशन मिलता है, जिससे आप कई अलग-अलग तरीकों से वर्कआउट कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: शुरू करने जा रही हैं पिलाटेस? तो जान लीजिए ये 6 जरूरी बातें

पिलाटेस रिंग से करें आर्म प्रेस

पिलाटेस रिंग की मदद से आप अपने हाथों का वर्कआउट कर सकते हैं। पिलाटेस रिंग की मदद से आर्म प्रेस करना अच्छा विचार है। जब आप पिलाटेस रिंग की मदद से आर्म प्रेस करते हैं, तो इससे कंधों, छाती और बांहों की मसल्स को टोन करता है। इसके लिए आप रिंग को अपने हाथों के बीच रखें और फिर अपने कंधों के सामने सीधा रखें। अब आप धीरे-धीरे रिंग को अपनी छाती की ओर दबाएं और फिर छोड़ें।

how to use pilates ring during workout

पिलाटेस रिंग के करें सिंगल लेग स्ट्रेच

पिलाटेस रिंग बॉडी स्ट्रेचिंग के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। आप इसकी मदद से सिंगल लेग स्ट्रेच कर सकते हैं। इसके लिए आप रिंग को अपने हाथों के बीच में रखें। अब अपने सिर, गर्दन और कंधों को ज़मीन से ऊपर उठाएं। आप अपने बाएं पैर को आगे की ओर फैलाएं और अपनी बाहों को आगे की ओर ले जाएं। अपना पैर बदलें और अपनी बाहों को पीछे की ओर ले जाएं। इस प्रोसेस को बार-बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: ऋतिक की मां पिंकी रोशन 64 की उम्र में भी हैं इतनी फिट, जानिए उनका सीक्रेट

पिलाटेस रिंग से करें कोर एक्सरसाइज

पिलाटेस रिंग आप अपने कोर वर्कआउट को भी कर सकते हैं। यह कोर मसल्स को मजबूत करने और स्टेबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। पिलाटेस रिंग की मदद से कोर एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब आप रिंग को अपने पैरों के बीच रखें। अब आप पैरों को एक-दूसरे की ओर दबाएं और फिर उसके बाद छोड़ दें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP