सेहतमंद रहने के लिए योग करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। योग से शरीर को ताजगी मिलती है, वजन कम होता है, डाइजेशन मजबूत होता है, चेहरे पर निखार आता है और बीमारियों से बचाव होता है। योगासन करने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। वैसे तो सुबह के वक्त योगासन और एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है और योगासन को मॉर्निंग रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई बार लोगों के पास सुबह के वक्त समय का अभाव होता है या आलस के कारण, सुबह योग नहीं कर पाते हैं और शाम के वक्त योग को रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन, क्या इससे सेहत को फायदा मिलता है या शाम के वक्त, योगासन करना सही नहीं है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योग एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं।
क्या शाम के वक्त योगासन करना सही है? ( What is the best time of day to do yoga)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि क्या शाम के वक्त योगासन करना सही है या नहीं, तो शाम के वक्त योग करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
- आपको योगासन सुबह करना है या शाम में, यह आपको रूटीन और मर्जी पर निर्भर करता है।
- सुबह के वक्त योग करने से जहां लोगों को शरीर में ताजगी और एनर्जी महसूस होती है। वहीं, शाम के वक्त योग करने से हम खुद को स्ट्रेस-फ्री कर पाते हैं। ऐसे में दोनों ही समय योग करना फायदेमंद होता है।
- शाम को योग करने में कोई बुराई नहीं है, बल्कि, कई बार यह आपके लिए अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि शाम को आपको कोई हड़बड़ी नहीं होती है।
- दिनभर बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर स्ट्रेस बढ़ जाता है। ऐसे में शाम को कुछ योगासन कर आप बॉडी को रिलैक्स कर सकते हैं।
- शाम को योगासन करने वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपने कम से 4 घंटे पहले कुछ खाया न हो। अगर आप शाम को स्नैक्स खाने के बाद योगासन करेंगी, तो इससे नुकसान हो सकता है।
- शाम के समय योग करने से दिमाग शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
- इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, शरीर को अच्छा स्ट्रेच मिलता है और थकान भी दूर होती है।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ योगासनों का अभ्यास सुबह के वक्त ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बारे में आपको एक बार किसी योग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए रोज करें यह प्राणायाम
सेहतमंद रहने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, योग को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों