योग एक प्राचीन प्रथा है जिसका मूल भारत में है और यह शरीर के कई विकारों का इलाज करता है। योग न केवल आपको शारीरिक रूप से फिट और हेल्दी बनाता है बल्कि आपके दिमाग को अधिक एक्टिव और मजबूत बनाता है। यह आपकी इम्यूनिटी में सुधार करता है, आपको एक टोंड बॉडी देता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। इससे शरीर में स्ट्रेच और मजबूती आती है।
योग आपकी त्वचा को हेल्दी बनाने और झुर्रियों को कम करने में भी प्रभावी है। ऐसे कई योगासन हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं और आपके शरीर को जवां बनाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 3 ऐसे योगासन लेकर आए हैं जो आपको आपकी उम्र से 10 साल जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।
जी हां जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है महिलाओं के चेहरे पर कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं जैसे चेहरे पर झुर्रियां, डार्क सर्कल्स, झाइयां और त्वचा की रंगत का खो जाना। महिलाएं इनको दूर करने के लिए कई प्रकार के उपाय अपनाती हैं। साथ ही पार्लर में जाकर अपना समय और पैसा भी बर्बाद करती हैं। लेकिन कुछ दिनों ही दिनों में पुरानी स्थिति आ जाती है।
योग इसके लिए एक कारगर उपाय है। इससे बहुत हद तक एजिंग की समस्याओं को दूर किया जा सकता है और इसके लिए ज्यादा समय और पैसे देने की भी जरूरत नहीं होती है। इसे रोजाना कुछ देर करके आप कुछ ही दिनों में उम्र के लक्षणों को दूर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में 3 असरदार एंटी-एजिंग योग बताए गए हैं जो आप जवां रहने के लिए नियमित रूप से कर सकती हैं और जीवन की लंबी अवधि तक फिट भी रह सकती हैं।
उत्कटासन को चेयर पोज के नाम से भी जानते है। यूं तो चेयर पर बैठना बहुत ही आसान है लेकिन काल्पनिक चेयर पर बैठने से बॉडी को इस पोजिशन को बनाए रखने से मसल्स स्ट्रेच होती हैं। इस योग को करने से आपकी बॉडी का वेट पैरों पर पड़ता है।
जरूरी टिप्स
अगर आप इस योग पहली बार कर रही हैं तो आपसे जितना हो सकें उतना ही अपने हिप्स को झुकाएं।
इसे जरूर पढ़ें:बढ़ती उम्र थमाने के लिए महिलाएं ये 4 योग रोजाना करें, एक्सपर्ट से जानें
पर्वतासन को करने से आपका वजन दोनों हाथों और पैरों पर आता है। ब्लड की सप्लाई काफी बढ़ जाती हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। वजन पूरा हाथों पर आने के कारण अंडरआर्म्स के फैट को कम करने में मदद मिलती है। हैमस्ट्रिंग का फैट कम होता है और काफ मसल्स टाइट और टोन हो जाती है। आप कह सकती हैं कि इसे करने से आपके चेहरे की झुर्रियां ही कम नहीं होती हैं बल्कि बॉडी भी सुडौल हो जाती है।
यह योग आसन भी पहले के दो आसनों की तरह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है।
इसे जरूर पढ़ें:जवां त्वचा पाने के लिए ये 5 फेशियल योग टीवी देखते या खाना बनाते समय करें
यह सभी योगासन एंटी-एजिंग है जो चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार है। यह चेहरे को जवां बनाए रखने का काम करते हैं। आप भी इन्हे करके बढ़ती उम्र के असर को बेअसर करके जवां निखार पा सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।