सोकर उठने के बाद कंधों में होता है तेज दर्द, इन एक्सरसाइज की लें मदद

क्या आपको भी सुबह उठते के साथ कंधों में अकड़न और दर्द महसूस होता है? आप इन एक्सरसाइज की मदद से दर्द दूर कर सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-05, 17:58 IST
ways to get rid of stiff shoulders

कई बार हम सुबह उठते हैं और हमारे कंधे में इस कदर अकड़न हो जाती है कि हाथ हिलाना डुलाना भी मुश्किल हो जाता है,दरअसल जब हम सोते हैं तो हमें यह मालूम में नहीं चलता है कि हम किस पोजीशन में सो रहे हैं। खराब पोजीशन के कारण सुबह के समय दर्द होने लगता है। ज्यादातर लोग को यह समझ नहीं आता है कि उन्हें दर्द क्यों हो रहा है। कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए लोग ओवर द काउंटर दवा ले लेते हैं, लेकिन पेन किलर खाने से आपको नुकसान भी हो जा सकता है। अगर आपको भी सुबह उठने के साथ कंधे में स्टिफनेस महसूस हो तो आप कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

कंधों के दर्द को दूर करते हैं ये एक्सरसाइज

shoulder roll

पेंडुलम एक्सरसाइज

कंधों की अकड़न को दूर करने के लिए आप पेंडुलम एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप कमर के पास से झुक जाएं और हाथों को बिल्कुल रिलैक्स छोड़ दें और शरीर से दूर लटकने दें। इसे क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज धीरे-धीरे घुमाएं। ऐसा काम से कम 2 से 4 मिनट तक करें। इससे कंधों में लचीलापन आएगा और अकड़न से राहत मिलेगी।

वॉल स्लाइड

कंधों की अकड़न दूर करने के लिए आप बहुत ही आसान सा एक्सरसाइज वॉल स्लाइड कर सकते हैं। इसके लिए आपको दीवार की तरफ मुंह करके दोनों हथेलियां को दीवार से सटाना होता है और हाथों को ऊपर ले जाना होता है।इस तरह से हाथों को 15 से 20 सेकंड तक स्ट्रेच करें, रोजाना इसे करने से आपको फायदा होगा। (खरगोश आसन करने के फायदे)

यह भी पढ़ें- क्‍या खांसते समय आपका यूरिन भी निकल जाता है? इन 3 आसनों से करें कंट्रोल

शोल्डर रोल

shoulder roll exercise

शोल्डर रोल एक्सरसाइज के जरिए भी आप आराम पा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले जमीन पर खड़े हो जाएं और अपने पैरों को एक दूसरे से थोड़ा अलग कर लें अपने दोनों हाथों को अपने कंधे पर रखें, सांस अंदर लें और अपने कंधों और हाथों को गोल आकार में घुमाएं। इस दौरान आपकी पीठ पूरी तरह से सीधी रहेगी। इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 से 20 बार करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें-पीठ के निचले हिस्से का दर्द दूर करते हैं ये योगासन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP