अच्छी नींद आना और तनाव से दूर रहना, सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। बेशक, हेल्दी रहने का मंत्रा सही खान-पान में छिपा है। लेकिन, अच्छी नींद, खुश रहना और तनाव से दूर रहना, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो कहीं न कहीं हेल्दी डाइट से भी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप तनाव में हैं, आपका मन उदास है, नींद नहीं आ रही है, तो सही खान-पान के बावजूद आप थका हुआ महसूस करेंगे और इसका असर आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी साफ नजर आएगा। कई योगासन अच्छी नींद लाने और स्ट्रेस को दूर भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं। चंद्र नमस्कार इन्हीं में से एक है। सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर आप शाम के वक्त चंद्र नमस्कार करेंगी, तो कैसे यह आपकी मेंटल हेल्थ को फायदा पहुंचाएगा और अच्छी नींद लाने में मदद करेगा। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
शाम को चंद्र नमस्कार करने से दूर होगा तनाव और आएगी अच्छी नींद
- शाम के वक्त अगर आप चंद्र नमस्कार का अभ्यास करेंगी, तो इससे नींद अच्छी आएगी।
- यह आसन मन को शांत करता है और शरीर को ठंडक देता है।
- जिस तरह शरीर को एक्टिव रखने के लिए सुबह के वक्त सूर्य नमस्कार फायदेमंद होता है। उसी तरह, शाम के वक्त चंद्र नमस्कार करने से फायदा मिलता है।
- इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है और अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है।
- यह आसन स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करता है और मूड को सुधारने में मदद करता है।
- इससे शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, थकान दूर होती है और शरीर डिटॉक्स होता है।
- यह आसन फर्टिलिटी सुधारने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें-Sound Sleep: करवट बदलते हुए नहीं काटनी पड़ेगी रात, अच्छी नींद लाने में मदद करेगी यह देसी चाय
कैसे करें चंद्र नमस्कार का अभ्यास?
- सूर्य नमस्कार की तरह चंद्र नमस्कार भी कई योगासनों का एक समूह है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले आपको प्रणामानस की मुद्रा में खड़ा होना है।
- सांस लेते हुए हाथों को आगे की तरफ ऊपर लाना है।
- अब सांस छोड़ते हुए आपको आगे की तरफ झुकना है।
- हाथों को फर्श पर रखिए।
- अब घुटनों को मोड़ें और फर्श पर हाथों और घुटनों को सीधा रखें।
- इसदे बाद दाएं पैर को जितना कम्फर्टेबल हो, उतना पीछे करें।
- दाहिने घुटने को फर्श पर झुकाते हुए ऊपर की तरफ देखें।
- अब सांस रोकें और बाएं पैर को पीछे करें।
- दोनों घुटने सीधे रहेंगे और आपका शरीर एक सीधी रेखा में आ जाएगा।
- सांस छोड़ना है और इसे वापिस खींचना है।
- आपको अपने हिप्स को एड़ी तक ले जाना है।
- इसके बाद हाथों को सामने की तरफ मजबूती से रखना है।
- इसके बाद सांस लेते हुए कोबरा पोज करें।
- आपके हाथ कंधों के नीचे होंगे, कोहनी और एड़ी साथ आएगी।
- इसके बाद उल्टे वी जैसी शेप बनाएं।
- एड़ी को जमीन पर टिकाएं।
- आपको आसमान की तरफ देखना है।
- इसके बाद फिर से प्रणामासन करें।
यह भी पढ़ें- Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय
अच्छी नींद लाने और तनाव को दूर करने के लिए, इस आसन को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों