लैपटॉप के सामने बैठे-बैठे होने लगी है गर्दन दर्द, तो करें ये एक्सरसाइज

अगर लैपटॉप पर अधिक काम करने से आपके गर्दन में दर्द हो रहा है तो आप इन एक्सरसाइज की मदद से दर्द को दूर कर सकती हैं।

 

exercise for neck pain relief

कोरोना वायरस के चलते काफी लोग घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम में एक बड़ी समस्या भी है, ऑफिस के मुकाबले घर पर बैठने का सही इंतजाम का नहीं होना, जिसके चलते कई लोगों को गर्दन में दर्द की समस्या हो गई है। पूरे दिन लैपटॉप के स्क्रीन पर देखना और ठीक से नहीं बैठने के चलते अब ये समस्या लगभग सभी में देखी जाने लगी है। अगर आप भी गर्दन के दर्द से परेशान रहती हैं तो फिर आपको भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपको दर्द से राहत मिल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं-

अप एंड डाउन नेक एक्सरसाइज

best exercise for neck pain relief inside

अक्सर लैपटॉप के सामने अधिक समय तक बैठे रहने से गर्दन में दर्द स्टार्ट होना आम बात है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आप 1 से 2 मिनट के लिए गर्दन को अप एंड डाउन कर सकती हैं। ऐसा करने से आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगी। हर एक घंटे या दो घंटे बाद आप इसे करती रहे। ऐसा करने से गर्दन का दर्द भी ठीक रहेगा और आपको थकान भी महसूस नहीं होगी।

मार्जरी आसन

best exercise for neck pain relief inside

मार्जरी आसन एक योग है, जिसे गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए बेस्ट योग माना जाता है। इसे अंगेजी में कैट पोज़ के नाम से जाता है। अगर आप इसे नियमित रूप से करती हैं तो काफी हद तक आप गर्दन के दर्द से छुटकारा पा सकती हैं। इस आसन को करने से रीढ़ और पीठ की हड्डियोंका दर्द भी छूमंतर हो जाता है। इसे आप लैपटॉप के सामने बैठे-बैठे आसानी से कर सकती हैं। इसे कम से कम पांच से सात मिनट ज़रूर करें।

साइड नेक रोटेशन

best exercise for neck pain relief inside

गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए ये काफी अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को आप खड़े होकर या बैठकर भी कर सकती हैं। इसे करने के लिए आप गर्दन को लेफ्ट से राईट और राईट से लेफ्ट पांच से सात बार घुमाएं। ध्यान रहे गर्दन घुमाते समय एक साइड कम से कम 3 से 4 सेकंड के लिए ज़रूर होल्ड करें और इसे आराम-आराम से एक से दूसरे तरफ लाएं।

इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम में गले की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

बालासन

बालासन योग के द्वारा भी गर्दन के दर्द से आप छुटकारा पा सकती हैं। इसे करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भार एडियों पर डालें। एडियों पर भार डालते हुए आगे की तरफ झुके और कुछ देर होल्ड करने के बाद आराम से ऊपर की तरफ उठे। इसे करने से ना सिर्फ गर्दन के दर्द गायब होते हैं बल्कि, मन भी शांत रहता है।

नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। अगर आप कुछ ज्यादा ही गर्दन के दर्द से परेशान हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@health.clevelandclinic.org,kirosherbrooke.com)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP