बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फिटनेस और फिगर देखकर हम सभी इंस्पायर होते हैं। असल में इसके पीछे इन सेलेब्स की खास मेहनत होती है। डाइट हो या वर्कआउट, एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस को लेकर कोई लापरवाही नहीं करती हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर अनन्या पांडे तक, आजकल सभी एक्ट्रेसेस फिटनेस फ्रीक हो गई हैं। अनन्या पांडे, बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह फिट रहने के लिए आर्मचेयर पिलाटेस एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करती हैं। उनकी फिटनेस कोच नम्रता पुरोहित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें खुशी कपूर और अनन्या पांडे आर्मचेयर पिलाटेस करती हुई नजर आ रही हैं। इसे करने का सही तरीका और इसके फायदे जानने के लिए हमने योगा और फिटनेस एक्सपर्ट नताशा कपूर से बात की। चलिए, आपको बताते हैं इस बारे में।
आर्म चेयर पिलाटेस एक्सरसाइज के फायदे
View this post on Instagram
- यह एक्सरसाइज कोर मसल्स को मजबूती देती है और शरीर के ऊपरी हिस्से को इससे ताकत मिलती है।
- इसे करने से पोश्चर में भी सुधार होता है।
- यह मसल्स को टोन करती है और जॉइंट्स को मजबूती देती है व उनकी कार्यक्षमता बढ़ाती है।
- इससे फैट भी आसानी से बर्न होता है। खासकर, पेट और कमर की चर्बी को कम करने में यह बेहद कारगर है।
- इससे पैरों की मांसपेशियां भी टोन होती हैं।
- चेयर पिलाटेस पर कई तरह की एक्सरसाइज की जा सकती हैं।
कैसे करें आर्म चेयर पिलाटेस?
- यह एक्सरसाइज पिलाटेस चेयर पर की जाती है।
- इसके लिए आपको अपने हाथों को जांघों पर या ऊपर कंधे के पास रखना है।
- अब एक प्रेशर से पैरों को ऊपर की ओर पुश किया जाता है।
- इससे मसल्स पर दबाव पड़ता है और मसल्स टोन होती हैं।
- इसे अलग-अलर प्रेशर और सेट्स में किया जाता है।
- आप घर पर नॉर्मल कुर्सी पर लेग्स एक्सटेंशन पिलाटेस एक्सरसाइज कर सकती हैं।
- यह भी फिटनेस के लिए फायदेमंद है।
- इसके लिए रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और पेल्विक एरिया को न्यूट्रल रखें।
- सांस अंदर की ओर लें।
- बांए पैर को सामने की ओर फैलाएं और सीधे पैर को जमीन पर टिका कर रखें।
- ऐसा करते हुए सांस छोड़ें।
- अब पैरों को नॉर्मल करें।
- अब दाएं पैर को सामने की ओर फैलाएं।
- ऐसा आपको 4 बार करना है।
यह भी पढ़ें- आपको फिट रख सकती है पिलाटेस एक्सरसाइज, बस भूल से भी ना करें ये गलतियां
आप भी पिलाटेस एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर फिट रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- वेट और पेट कम करने के लिए ये 5 एक्सरसाइज घर पर ही करें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों