गर्मी में बर्फ की तरह पिघल जाएगी पूरे शरीर की चर्बी, दीवार की मदद से करें ये 4 एक्‍सरसाइज

क्‍या आप शरीर की चर्बी को कम और कमर को पतला करना चाहती हैं? रोजाना इस आर्टिकल में बताई एक्‍सरसाइज को करें। य पीरियड्स को रेगुलर करने और यूरिन लिकेज की समस्‍या को भी रोकता है। 
Wall Exercises for Full-Body Fat Burning

महिलाएं घर और बाहर की जिम्‍मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि अपनी सेहत का ध्‍यान नहीं रख पाती हैं। साथ ही, लंबे समय तक बैठकर काम करने से फिजिकल एक्टिविटी भी कम होती जा रही है। इन वजहों से शरीर का वजन और चर्बी बढ़ने लगती है। शरीर की चर्बी न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब होती है, बल्कि कई तरह की परेशानियां घेरने लगती हैं।

मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, अर्थराइटिस, स्‍ट्रोक जैसी अनेक बीमारियां शरीर में घर बनने लगती है। ऐसे में अपनी डाइट के लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोज एक्‍सरसाइज करना जरूरी है। हालांकि, महिलाओं के लिए घर और ऑफिस के कामों के बीच जिम जाकर एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, ऐसी एक्‍सरसाइज की जरूरत होती है, जिन्हें आसानी और कम समय में किया जा सके।

हम आपके लिए 4 ऐसी एक्‍सरसाइज लेकर आए हैं, जिन्‍हें करने के लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर पर ही थोड़ा सा निकालकर कर सकती हैं। इसके लिए, आपको सिर्फ दीवार की जरूरत होती है। आप इन एक्‍सरसाइज को दीवार की मदद से खड़े-खड़े आसानी से कर सकती हैं। इनके बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट जूही कपूर बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है,''अगर आपने अभी फिटनेस की ओर ध्‍यान देना शुरू किया है और आप आसान एक्‍सरसाइज की तलाश में हैं, तो आप दीवार की मदद कुछ एक्‍सरसाइज कर सकती हैं। इससे आपको कई फायदे होते हैं। ये शरीर की कई मसल्‍स पर काम करती हैं। इससे बैलेंस और पोश्चर में सुधार होता है और पैर, हाथ और पेट की चर्बी कम होती है। रोजाना इन एक्‍सरसाइज को करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। इसके अलावाख्‍ यह फैट को जलाने और पूरे शरीर की टोनिंग में मदद करती हैं।''

वॉल मार्चिंग

यह एक बहुत ही आसान और असरदार एक्‍सरसाइज है, जिसे आप घर पर दीवार की मदद से कर सकती हैं। यह पूरे शरीर को एक्टिव करती है और मसल्‍स को मजबूत बनाती है। यह एक कार्डियो एक्‍सरसाइज है, जो हार्ट रेट को बढ़ाती है और पैरों, जांघों और ग्‍लूटस को मजबूत करती है।

वॉल मार्चिंग के स्‍टेप्‍स

  • इसे करने के लिए पैरों को थोड़ा खोलकर दीवार के सामने खड़ी हो जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को सीधा करके दीवार पर रखें।
  • फिर, एक ही जगह पर खड़े रहकर पैरों को बारी-बारी से ऊपर चेस्‍ट की ओर उठाएं, जैसे कि आप मार्च कर रही हों।
  • इस एक्‍सरसाइज को 50 बार दोहराएं।
marching and wall twists

वॉल ट्विस्ट

इस एक्‍सरसाइज को करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसे रोजाना करके आप पूरे शरीर की चर्बी को कम कर सकती हैं। साथ ही, यह एक्सरसाइज कमर की मसल्‍स को मजबूत करती है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, डाइजेशन में सुधार करती है और तनाव को कम करती है।

वॉल ट्विस्ट के स्‍टेप्‍स

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए दीवार के पास खड़ी हो जाएं।
  • अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई तक खोलें।
  • दोनों हाथों को दीवार पर रखें।
  • कमर से शरीर को राइट से लेफ्ट साइड पर घुमाएं, जैसे कि आप कुर्सी को घुमा रहे हों।
  • इस एक्‍सरसाइज को दूसरी साइड से भी करें।
  • एक्‍सरसाइज करते हुए सांस लें और छोड़ें।
  • 50 बार एक्‍सरसाइज करें।

वॉल स्क्वाट

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है,जो न केवल आपके पैरों, थाइज और हिप्‍स को मजबूत बनाती है, बल्कि पूरे शरीर को टोन करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इसे करने से कैलोरी ज्‍यादा बर्न होती है और यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है। इसके अलावा, इससे स्‍ट्रेस भी कम होता है।

वॉल स्क्वाट के स्‍टेप्‍स

  • दीवार पर पीठ करके और पैरों को खोलकर खड़ी हो जाएं।
  • घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ते हुए शरीर को नीचे की ओर करें।
  • फिर चेयर पोजिशन में आ जाएं।
  • ऐसा करते समय पैरों के बीच घुटनों से 90 डिग्री का कोण बनाना चाहिए।
  • इस पोजिशन में गर्दन और सिर को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अपने हाथों को ऊपर और नीचे करते हुए दीवार से टच करें।
  • इस पोजिशन में 15-20 सेकंड के लिए रुकें।
  • फिर वापस पुरानी पोजिशन में आ जाएं।
wall squat and side crunches

वॉल साइड क्रंच

वॉल साइड क्रंच एक ऐसी एक्‍सरसाइज है,‍ जिसे आप हाथ को दीवार पर टिकाकर कर सकती हैं। यह पेट की मसल्‍स को मजबूत और टोन करती है।

वॉल साइड क्रंच के स्‍टेप्‍स

  • दीवार के पास पीठ को सीधा करके खड़ी हो जाएं।
  • साइड में खड़ी होकर दाएं हाथ को दीवार पर रखें।
  • बाएं हाथ के कोहनी से मोड़कर सिर के पीछे रखें।
  • फिर घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़कर बाएं कोहनी से टच करके साइड क्रंच करें।
  • धीरे-धीरे शरीर को साइड में घुमाएं, जैसे कि आप नॉर्मल साइड क्रंच कर रही हों।
  • सांस लें और छोड़ें।
  • शुरुआती पोजिशन में वापस आएं।
  • एक्‍सरसाइज को दाएं ओर से दोहराएं।
  • क्रंचेज को दोनों साइड से 50 बार करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को करते समय शरीर को धीरे-धीरे घुमाएं और जोर न लगाएं।

आप भी इन एक्‍सरसाइज को करके पूरे शरीर की चर्बी कम कर सकती हैं। लेकिन, आपको एक्‍सरसाइज को रेगुलर करना होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram (@theyoginiworld)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP