Pranayama to reduce Stress:काम का टेंशन...घर का टेंशन...रिलेशनशिप का टेंशन...करियर का टेंशन और न जाने क्या-क्या...न चाहते हुए भी स्ट्रेस हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन गया है, जिसे चाहकर भी हम खुद से अलग नहीं कर पा रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि स्ट्रेस किसी भी तरह से हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। तनाव का न केवल हमारी मेंटल हेल्थ, बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी असर होता है। यूं तो एक-दूसरे को सलाह देते वक्त हम सभी कहते हैं कि टेंशन मत लो...ओवरथिंकिंग मत करो...परेशान मत हो, लेकिन सच तो यह है कि ऐसा हो नहीं पाता है। जिंदगी के अलग-अलग मोड़ पर जब अलग-अलग चैलेंजेंस आते हैं, तो तनाव हमें घेर ही लेता है। स्ट्रेस को दूर करने और इसे मैनेज करने में खान-पान से लेकर योग और प्राणायाम तक का अहम रोल है। यहां हम आपको 3 ऐसे प्राणयाम के बारे में बता रहे हैं, जो स्ट्रेस को दूर करने, मन को शांत करने और मूड को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
अनुलोम-विलोम
- इसे करने के लिए, सबसे पहले एक शांत जगह पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- इसे करने के लिए आपको सुखासन या पद्मसान में बैठना है।
- अगर किसी हेल्थ इश्यूज की वजह से आप जमीन पर नहीं बैठ सकते हैं, तो इसे आप बिस्तर पर भी कर सकते हैं।
- अब आपको इसे करने का प्रोसेस शुरू करना है।
- इसे करने के लिए, सबसे पहले सीधे हाथ के अंगूठे को सीधे नथुने पर रखना है।
- आपके अंगूठे से इस नुथने को बंद करें।
- इस समय पर आपको दूसरी तरफ के यानी बाईं साइड के नथुने से सांस को अंदर खींचना है।
- अब दाईं साइड के नथुने से अंगूठा हटाएं और सांस छोड़ें।
- अब इसी साइड से सांस अंदर भरें। इस बात को आपको सही से याद रखना है कि जिस नथुने से सांस छोड़नी है, अगली बार उसी से सांस अंदर खींचनी है।
- इस प्रोसेस को आपको बार-बार करना है।
- रोजाना इसे करने से दिमाग शांत होता है, तनाव दूर होता है। इससे बीपी कंट्रोल होता है।
- यह सांस के लिए बहुत अच्छा है। इसे करने से मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होती है और नींद अच्छी आती है।
भस्त्रिका प्राणायाम
- इसे करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर पद्मासन, वज्रासन या सुखासन में बैठ जाएं।
- अपनी गर्दन, सिर और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
- आपको इसे करते वक्त नाक से गहरी सांस लेना है और मुंह को बंद रखना है।
- जब आप मुंह बंद करके नाक से सांस लेंगे, तो आपके फेफड़े फूलेंगे।
- अब आपको झटके में नाक से सांस को छोड़ना है।
- सांस को एकदम तेजी और झटके से छोड़ना है ताकि फेफड़ों में संकुचन है।
- इस प्राणयाम का यही प्रोसेस है और सांस लेने और छोड़ने के प्रोसेस को आपको सही से फॉलो करना है।
- इसे आपको 10-15 बार करना है।
- इसे करने से शरीर डिटॉक्स होता, तनाव दूर होता है और दिमाग शांत होता है।
- यह प्राणायाम, हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है।
यह भी पढ़ें-Overthinking से क्या आपका भी रहता है दिमाग खराब? मन को शांत रखने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स
कपालभाति
- यह प्राणायाम वजन घटाने का भी एक आसान तरीका है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर बैठें।
- अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।
- अब आपको नाक से सांस बाहर की तरफ फेंकनी है।
- ऐसा करते हुए पेट के निचले हिस्से को अंदर की तरफ खींचें।
- इस प्रोसेस को आपको रिपीट करना है।
- इससे बेली फैट कम होता है और तनाव भी दूर होता है।
- यह तनाव मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।
- यह फेफड़ों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस और एंग्जायटी से हैं परेशान? डाइट में करें कुछ खास बदलाव
रोजाना 10 मिनट ये 3 प्राणयाम करने से तनाव और डिप्रेशन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों