
तैयार होना हम सभी पसंद करते हैं। ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो इसे खूबसूरत बनाने के लिए चूड़ी का रोल अहम होता है। वहीं बसंत पंचमी आने वाली है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन ज्यादातर पीले रंग की चूड़ी को पहना जाताहै।
हालांकि, आपको पहले से बने हुए भी चूड़ी के कई सेट मार्केट में देखने को नजर आ जाएंगे, लेकिन आप इन्हें खुद अपनी आउटफिट के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पीले रंग की चूड़ी सेट के नए डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

हरे रंग की चूड़ियां लगभग हर सुहागन पहनना पसंद करती हैं। बसंत पंचमी के मौके पर आप पीले रंग के साथ हरे रंग की चूड़ी का सेट बनाकर पहन सकती हैं। साथ ही चाहे तो गोल्डन कलर के कंगन आप इन चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Choodi Designs: लाल रंग की चूड़ी के ये नए डिजाइंस बसंत पंचमी के लिए हैं खास, देखें तस्वीरें

कुमकुम के रंग वाली चूड़ियों में आपको मिरर वर्क में काफी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं लाल रंग के साथ पीला रंग बेहद खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। आप चाहे तो सिंपल थ्रेड या वेलवेट की चूड़ी भी इस तरीके के चूड़ी सेट के साथ पहन सकती हैं।

गोल्डन कलर लगभग हर रंग की चूड़ी के साथ आसानी से जचता है। वहीं इस तरह के कलर में आपको सिंपल शिमर से लेकर लेस और मिरर वर्क में काफी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं शेड की बात करें तो आपको गोल्डन में शैम्पेन से लेकर कॉपर टच में भी शेड ऑप्शन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Choodi Set Designs: लाल, हरी और पीले रंग वाली चूड़ी सेट के ये नए डिजाइंस हैं खास, बसंत पंचमी पर आएंगे काम

पर्ल डिजाइन को एवरग्रीन पसंद किया जाता है। वहीं मीडियम चौड़ाई वाली चूड़ी में आपको इसके कई डिजाइन मिल जाएंगे। आप प्लेन येलो कलर की चूड़ियों को इस तरह के मोती वर्क कंगन के साथ आसानी से डिजाइन बनाकर पहन सकती हैं।
अगर आपको बसंत पंचमी के लिए लाल रंग की चूड़ी के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit: saubhagyavati, mirraw, etsy, ajio
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।