Choodi Set Designs: लाल, हरी और पीले रंग वाली चूड़ी सेट के ये नए डिजाइंस हैं खास, बसंत पंचमी पर आएंगे काम

Bangle Designs: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आप हथेली के आकार के हिसाब से चूड़ी के डिजाइन को चुनना चाहिए। आप चाहे तो इनका एक सेट भी बनाकर पहन सकते हैं।

bangle set designs

Basant Panchami Bangle Set 2024: अपने लुक को खास बनाने के लिए हम कई तरीके की चूड़ी व कंगन को पहनते हैं। ज्यादातर हम ऐसा किसी ओकेजन में स्टाइलिश दिखने के लिए करते हैं। आजकल मार्केट में हाथों के आकार और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से आपको चूड़ी के सेट मिल जाएंगे।

बसंत पंचमी आने वाली है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वहीं इस हम लाल, पीली और हरे रंग जैसे कई कलर्स की चूड़ी सेट पहनी जाती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बसंत पंचमी के दिन में पहनने के लिए चूड़ी सेट के नए डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

लाल रंग के चूड़ी सेट डिजाइन (Red Bangle Set Design)

Red Bangle Set Design

लाल रंग की चूड़ी लगभग हर तरह के कलर कॉम्बिनेशन वाली आउटफिट क्र साथ पहन सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह की चूड़ी के साथ अलग-अलग तरह चौड़े साइज वाले कंगन पहन सकती हैं। इसके अलावा आप लाल रंग की चूड़ी के साथ 4 से 5 अलग कलर्स की पतली चूड़ी को मिलाकर सेट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Bangle Designs: पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस

पीले रंग के चूड़ी सेट डिजाइन (Yellow Colour Bangle Design)

yellow Bangle Set Design

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की चूड़ियां पहनना बेहद शुभ माना जाता है और इसमें आपकोप्लेन से लेकर बारीक नग में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं आप चाहे तो इन्हें भारी और फैंसी लुक देने इ लिए साथ में मीडियम या चौड़े साइज के पर्ल डिजाइन कंगन को पहन सकती हैं।

हरे रंग की चूड़ी सेट डिजाइन (Green Colour Bangles)

Green Colour Bangles

हरे रंग की चूड़ी में आपको डार्क से लेकर लाइट शेड में चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी। वहीं इस तरह की चूड़ी के साथ आप गोल्डन कलर की शिमर या नग वाली चूड़ी के साथ मिलाकर अपनी आउटफिट के हिसाब से सेट बनाकर पहन सकती हैं।इसे भी पढ़ें:भारी हाथों पर खूब जचेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट, देखें नए डिजाइंस

लाल-हरी चूड़ी सेट डिजाइन (Green-Red Bangle Set)

red green bangles

अगर आपकी आउटफिट का कलर दो रंगों का है तो इस तस्वीर की तरह से आप लाल और हरे रंग के साथ चूड़ी का सेट खुद बना सकती हैं। आप चाहे तो लाल और हरे के अलावा भी अपने हिसाब से कलर कॉम्बिनेशन भी चुन सकती हैं। चूड़ी के सेट को आकर्षक बनाने के लिए आप गोल्डन कलर के कंगन भी पहन सकती हैं।

अगर आपको बसंत पंचमी के मौके पर के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: etsy, punjabi traditional jewellery, india mart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP