सर्दियों में महिलाओं के पास आउटफिट के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, जिसे वह अपनी पसंद के हिसाब से वियर करती हैं। हालांकि, कई महिलाएं विंटर में अपने आउटफिट के साथ स्वेटर या जैकेट भी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं स्वेटर या जैकेट पहनने के बजाय वुलन कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं और शायद इसलिए सर्दियों में वुलन कुर्तियों की डिमांड अधिक बढ़ जाती है। खास बात यह है कि वुलन कुर्तियों को हर महिला चाहे वह प्लस साइज महिला ही क्यों न हो, इसे अलग-अलग तरीके से कैरी कर सकती हैं।
हालांकि, ज्यादातर महिलाएं वुलन कुर्तियों को पहनने के लिए एक तरह के स्टाइल पैटर्न को फॉलो करती हैं। वैसे भी प्लस साइज महिलाएं सर्दियों में ज्यादा कपड़े पहनने की वजह से अधिक फैटी नजर आती हैं इसलिए आप अपने आउटफिट में इन वुलन ड्रेस को शामिल कर सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो वुलन कुर्तियों को अलग-अलग तरीके से कैरी कर सकती हैं। आपको वुलन कुर्तियों के कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगी लेकिन इसमें से कुछ कुर्तियों के आइडियाज हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
प्रिंटेड वुलन कुर्ती विद शॉल
प्लस साइज महिलाओं के लिए बाजार में कई तरह की वुलन कुर्तियों की वैरायटी मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप एकएथनिक लुकपाना चाहती हैं, तो आप प्रिंटेड कुर्ती के साथ शॉल या दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। आप केवल प्रिंटेड कुर्ती को डेली वियर में आसानी से जीन्स, सलवार या फिर प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। आपको प्रिंटेड वुलन कुर्ती में कई कलर्स और डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज हैं तो अपनाएं ये फैशन टिप्स, लगेंगी ग्लैमरेस
शॉर्ट वुलन कुर्ती
बहुत-सी महिलाओं को वुलन कुर्ती पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस पहनने की शौकीन होती हैं। अगर आपका प्लस साइज है और आप भी वेस्टर्न ड्रेस पहनने की शौकीन हैं, तो ऐसे में आपके लिए वुलन में शॉर्ट कुर्ती सेलेक्ट करना बेस्ट ऑप्शन होगा। क्योंकि इससे आपको न सिर्फ वेस्टर्न लुक मिलेगा बल्कि आपको सर्दी भी नहीं लगेगी। साथ ही, आप पतली और स्टाइलिश भी लगेंगी। आपको बाजार में शॉर्ट वुलन कुर्ती में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप आसानी से जीन्स,स्कर्ट आदि के साथ कैरी कर सकती हैं।
सिंपल वुलन सूट
वुलन कुर्ती को खरीदने के लिए आपसिंपल वुलन कुर्तीको स्टाइल कर सकती हैं। सिंपल वुलन में आपको कई तरह की फैब्रिक की कुर्तियां मिल जाएंगी जैसा ब्लैक, रानी कलर आदि। सिंपल कुर्तियों में आप न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि आप स्लिम भी लगेंगी। हालांकि, आप इसे लेगिंग्स के साथ सिंपल तरीके से भी स्टाइल कर सकती हैं या फिर आपको बाजार में इसके पूरे शॉल वाले सूट के सेट आसानी से मिल जाएंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-सर्दियों में फैशनेबल लुक देंगी वुलेन कुर्तियां, स्टाइल मेंटेन करने के लिए जरूर करें ट्राई
चेक डिजाइन वाली वुलन कुर्ती
इन ऑप्शन के अलावा आप वुलन कुर्तियों में चेक डिजाइन की वुलन कुर्ती भी खरीद सकती हैं। चेक की कुर्ती में आपको न सिर्फ एक क्लासी लुक देगी बल्कि आप पतली भी लेंगी। इसे आप कई तरह से स्टाइल भी कर सकती हैं। आप सिंपल स्कार्फ को भी कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। चेक के अलावा, आपको वुलन में डिजाइनर कुर्तियों को भी जीन्स के साथ पहन सकती हैं।
इन कुर्तियों को आप जींस, प्लाजो, लेगिंग्स आदि के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Instagram and google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों