herzindagi
types of woolen kurtis to pair with jeans in hindi

जीन्स के साथ इस तरह कैरी करें डिफरेंट वुलन कुर्तियां, जानिए

आज हम आपको डिफरेंट वुलन कुर्तियों को जीन्स के साथ कैरी करने के&nbsp;डिफरेंट तरीके बना रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-11-14, 14:48 IST

सर्दियां दस्तक दे रही हैं, ऐसे में ज्यादातर महिलाएं अपने स्टाइल को लेकर काफी परेशान होंगी। क्योंकि सर्दी की वजह से महिलाएं कपड़ों को सही ढंग से स्टाइल नहीं कर पाती हैं। क्या आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि सर्दियों में खुद को स्टाइलिश कैसे दिखाया जाए, तो अब आप परेशान ना हो क्योंकि आप अपने विंटर आउटफिट्स में वुलन कुर्तियों को शामिल कर सकती हैं।

जी हां, आपके लिए सर्दियों में जीन्स के साथ वुलन कुर्तियां को स्टाइल करने का बेस्ट ऑप्शन है। पार्टी में जाना हो या फिर ऑफिस, आप एक नहीं बल्कि अलग-अलग वुलन कुर्ती को आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं वुलन कुर्तियों के कैरी करने के डिफरेंट आइडियाज..

डेनिम वुलन कुर्ती

woolen kurti ideas

अगर आप चाहती हैं कि आपको ठंड भी ना लगे और आप स्टाइलिश भी दिखें, तो आप जीन्स के साथ वुलन की डेनिम कुर्तीपहन सकती हैं। डेनिम में आपको कई तरह की गर्म कुर्तियां बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। आप डेनिम कुर्ती हल्के दिनों में भी पहन सकती हैं। साथ ही, डेनिम कुर्ती के साथ आप कई तरह की एक्सेसरीज भी पहन सकती हैं जैसे घड़ी, कंगन, बेल्ट आदि।

प्रिंटेड वुलन कुर्ती

बाजार में वैसे तो आपको कई तरह की वुलन कुर्तियों की वैरायटी मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप एक एथनिक लुक पाना चाहती हैं, तो आप प्रिंटेड कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में आसानी से जीन्स के साथ पहन सकती हैं। आपको प्रिंटेड वुलन कुर्ती में कई कलर्स और डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज वुमन कुर्ती में स्लिम लुक पाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

शॉर्ट वुलन कुर्ती

woolen kurti in hindi

कई महिलाओं को वुलन कुर्ती पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं टॉप या वेस्टर्न ड्रेसेस पहनने की शौकीन होती हैं, तो ऐसे में आपके लिए वुलन में शॉर्ट कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि इससे आपको ना सिर्फ वेस्टर्न लुक मिलेगा बल्कि आपको सर्दी भी नहीं लगेगी। आपको बाजार में शॉर्ट वुलन कुर्ती में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप आसानी से जीन्स के साथ कैरी कर सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ आप जैकेट को भी कैरी कर सकती हैं। (हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन)

चेक वुलन कुर्ती

इसके अलावा, आप वुलन कुर्तियों में चेक की कुर्तियों को भी जीन्स के साथ कैरी कर सकती हैं। चेक की कुर्ती ना सिर्फ आपको क्लासी लुक देगी बल्कि आपको ठंड का एहसास भी होगा। इसके साथ, आप सिंपल स्कार्फ को भी जीन्स के साथ पहन सकती हैं। चेक के अलावा, आपको वुलन में डिजाइनर कुर्तियों को भी जीन्स के साथ पहन सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अगर मोटी दिखने की वजह से नहीं पहनती हैं कुर्ती तो आजमाएं ये रुल्स और दिखें स्लिम

इन कुर्तियों को आप जीन्स के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and google)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।