विंबलडन 2025 दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यह टूर्नामेंट लंदन में आयोजित हुआ, जिसमें अलग-अलग देश से लोग टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। बता दे की इस बार भारतीय अभिनेत्रियों ने भी लंदन के टेनिस कोर्ट पर पहुंचकर अपने स्टाइलिश लुक का तड़का लगाया है।
विंबलडन 2025 में प्रियंका चोपड़ा, जाह्नवी कपूर, अनुष्का शर्मा, जैकलिन, प्रीति जिंटा, उर्वशी रौतेला, अवनीत कौर से लेकर नीना गुप्ता, संजना गणेशन, शिबानी दांडेकर, सोनम कपूर, अंकिता कोंवर जैसी कई हस्तियां मौजूद थी। विंबलडन 2025 में सभी भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया है और अब उनके लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विंबलडन 2025 के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैशनेबल लुक से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। वे अपने पति निक जोनास के साथ इस टूर्नामेंट में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने हॉल्टर नेक ऑफ व्हाइट ड्रेस पहनी थी। जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी।
यही नहीं विंबलडन 2025 में उर्वशी रौतेला ने भी अपने फैशनेबल लुक से सभी फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान व्हाइट लेस ड्रेस के साथ को ऑर्ड सेट स्टाइल लेयर्ड स्कर्ट शामिल की थी, जो उनके लुक को एलिगेंट टच दे रही थी।
प्रीति जिंटा ने विंबलडन 2025 में नेवी ब्लू और व्हाइट पोल्का डॉट मिडी ड्रेस पहनी थी। इस टूर्नामेंट में वह अपने हस्बैंड के साथ नजर आई थी। उनका आउटफिट बहुत ही यूनिक और सोफिस्टिकेटेड था।
अवनीत कौर हमेशा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में उन्होंने भी विंबलडन 2025 में व्हाइट क्रीम टैंक टॉप के साथ मिनी स्कर्ट शामिल की थी, जो उनके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद कर रही थी। उनका यह लुक अब फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: कुर्ता स्कर्ट नहीं अब ट्राई करें ये 4 लेटेस्ट Shirt-Skirt ड्रेसेस, दिखेंगी खूबसूरत
अवनीत कौर, प्रियंका चोपड़ा के अलावा पंचायत सीरीज की एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी विंबलडन 2025 में शामिल हुई। उन्होंने व्हाइट हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ फ्लोरल प्रिंट ट्रेडीशनल इंडियन सांगानेरी साड़ी पहनी थी। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।
विंबलडन 2025 में वी नेक वेस्ट एंड ट्राउजर सूट पहनकर जैकलीन फर्नांडीज ने भी फैशन का जलवा बिखरा है, उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लिया है। उनका यह लुक अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर अपने आउटफिट से हमेशा सभी का दिल जीत लेती है। ऐसे में उन्होंने विंबलडन 2025 के दौरान ब्लू और व्हाइट गिंगहैम मिडी ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही है। उनका यह लक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: इन 4 वेस्टर्न ड्रेस को पहनकर ऑफिस में बिखेरे अपना जलवा, कलीग भी करेगी आपकी ड्रेस की तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/fashion.herald/realpz/urvashirautela/avneetkaur_13/jacquelienefernandez/meaganconcessio/instantbollywood/instantbollywood/neena_gupta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।