herzindagi
white saree look in hindi

दिखना चाहती हैं आकर्षक तो व्हाइट साड़ी के ये डिजाइंस आपके लिए हैं परफेक्ट

आजकल साड़ी के लिए आपको कई कलर मिल जाएंगे, लेकिन व्हाइट देखने में सबसे यूनीक नजर आता है।
Editorial
Updated:- 2022-11-23, 14:04 IST

सजना-संवरना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए आए दिन हम आपके लुक्स में तरह-तरह के बदलाव करते ही रहते हैं। वहीं हम और आप साड़ी पहनना बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके कई तरह के डिजाइन आपको ऑनलाइन तथा ऑफलाइन नजर आ जाएंगे। बात अगर लेटेस्ट कलर की करें तो आजकल व्हाइट कलर सभी की पसंद बना नजर आ रहा है। यहां तक की शादी व पार्टी के लिए भी आजकल व्हाइट कलर काफी पसंद किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस व्हाइट कलर को कैरी करना बेहद पसंद कर रही हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं व्हाइट कलर की साड़ी के कुछ डिजाइंस और बताने वाले हैं उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप, जिन्हें फॉलो कर आप भी दिख सकती हैं अप्सरा सी खूबसूरत।

 

नेट साड़ी  

net white saree

डिजाइनर जैनाब सलमान द्वारा नेट की यह साड़ी में यूनीक देने के लिए रफल का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप हैवी डिजाइन में मॉडर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके की साड़ी आप ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ मेकअप के लिए पिंक या ब्राउन कलर का इस्तेमाल करें।  (लाइट कलर ऑउटफिट के साथ मेकअप)

HZ Tip : ऐसी साड़ी के साथ आप चाहे तो पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपका बॉडी टाइप स्लिम है तो ऐसा डिजाइन आप पर खूब खिलेगा।

 इसे भी पढ़ें : फेस्टिव सीजन में व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी, देखें तस्वीरें

चिकनकारी साड़ी 

chikankari white saree

वैसे तो ये आइवरी कलर है, लेकिन इस पर सफेद रंग से चिकनकारी वर्क किया गया है। ऐसी साड़ी हर उम्र में आप कैरी कर सकते हैं। बता दें कि यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है और यह कलेक्शन एवरग्रीन रहता है। (ब्लाउज के नए डिजाइंस)

HZ Tip : ऐसी साड़ी के साथ आप ब्लाउज के लिए साटन का फैब्रिक चुनें। आप चाहे तो पर्ल वर्क का इस्तेमाल कर भी ब्लाउज के नेकलाइन पर या शोल्डर पर डिजाइन बनवा सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : व्हाइट साड़ी को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज

रफल साड़ी 

white ruffle saree

आजकल रफल को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपका कद कम है तो ऐसी साड़ी आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। साथ ही इस तरीके की साड़ी के साथ आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल को चुनें। बता दें कि यह साड़ी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई है।

HZ Tip : ऐसी साड़ी के साथ आप बेस के लिए ड्युई मेकअप को चुनें। साथ ही यह आपको वेस्टर्न लुक देने में मदद करती हैं तो आप लिप्स के लिए कूल टोन के लिपस्टिक शेड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको व्हाइट साड़ी के ये डिजाइंस और उन्हें स्टाइल करने के लिए टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को लाइक करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही कमेंट कर अपनी राय हम तक पहुंचाए और ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

 Image Courtesy : Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।