स्टाइलिश दिखना हर महिला चाहती है। इसके लिए वे अपने लुक में तरह-तरह के बदलाव भी करती हैं।बात अगर साड़ी की करें तो हमारे कल्चर में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी को तरह-तरह से ड्रेप करने से लेकर ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइन तक से जुड़ी सभी जानकारी महिलाएं रखना पसंद करती हैं।
आजकल प्लेन और सिंपल ऑर्गेंजा साड़ी काफी चलन में दिखाई दे रही है। साथ ही महिलाएं अलग-अलग तरह से इसे स्टाइल कर रही हैं। इसलिए आज हम आपके स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए लेकर आए हैं ब्लाउज के कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइंस जिन्हें आप किसी भी फंक्शन तथा दिवाली जैसे फेस्टिवल के लिए ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती बेहद लाजवाब।
बैकलेस वी-नेक ब्लाउज डिजाइन (Backless V-Neck Blouse Design)
- अगर आपकी साड़ी प्लेन है तो आप एक स्टाइलिश लुक देने के लिए कुछ इस तरह के बैकलेस वी-नेक डिजाइन को चुन सकती हैं।
- आप चाहे तो इसके स्ट्रिप्स के लिए गोटा-पट्टी या लैस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- साथ ही बाकी के डिजाइन के लिए आप पैटर्न वर्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :इन 7 डीप बैक ब्लाउज डिजाइन्स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी स्टाइलिश
हाफ-बैन नेक ब्लाउज डिजाइन (Half-Ban Blouse Design)
- आजकल महिलाएं इस तरह के नेक डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं।
- अगर आप कुछ यूनिक तलाश रही हैं तो ऐसे डिजाइन को चुन सकती हैं।
- डोरियों को आप अपने हिसाब से 2 या 4 लगवा सकती हैं।
गोल बैकलेस बो डिजाइन (Gol Backless Bow Blouse Deisgn)
- अगर आप कम वजन वाली फैंसी लटकन अपने ब्लाउज में लगवाना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह से आप कस्टमाइज करवा सकती हैं।
- बो का साइज आप अपने हिसाब से छोटा या बड़ा करवाएं।
- देखने में इस तरह का डिजाइन बेहद ट्रेंडी दिखाई दे रहा है।
फुल-बैन ब्लाउज डिजाइन (Full-Ban Blouse Design)
- देखने में ऐसा डिजाइन काफी अप-टू-डेट दिखाई दे रहा है।
- इस तरह का डिजाइन आप प्लेन से लेकर फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी तक के साथ ट्राई कर सकती हैं।
- आप बैन डिजाइन में थोड़ा स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह से ओवल कट करवा सकती हैं।
- साथ ही आप इस तरह से नॉट को भी बनवा कर ब्लाउज को कंप्लीट लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक
बैकलेस डोरियों वाला डिजाइन(Backless Blouse Designs With Dori)
- अगर आप बोल्ड लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह का ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं।
- देखने में ऐसा डिजाइन काफी स्टाइलिश और एलिगेंट दिखाई दे रहा है।
- ब्लाउज के लुक को कंप्लीट करने के लिए आप डोरियों पर तरह-तरह के डिजाइन वाली लटकन लगवा सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए ये ऑर्गेंजा साड़ी के साथ ब्लाउज के लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन और उनसे जुड़ी सभी बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों