herzindagi
mehandi design main

कोरोना काल में ट्रेंड में आया अनोखा मेहंदी डिज़ाइन, मास्क में हैं दूल्हा और दुल्हन

कोरोना काल का प्रभाव मेहंदी डिज़ाइन में भी नज़र आने लगा है। आजकल चलन में आ गए हैं ऐसे मेहंदी डिज़ाइन जिनमें दूल्हा और दुल्हन ने मास्क लगाया है। 
Editorial
Updated:- 2020-10-21, 11:42 IST

जब बात हो फैशन की, तो जो भी चीज़ चलन में होती है लोग उसी को फॉलो करना पसंद करते हैं। आजकल जब कोरोना काल चल रहा है तब भला फैशन में कोई पीछे क्यों हटेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं आज कल ट्रेंड में आयी एक अनोखी मेहंदी डिज़ाइन की। इस डिज़ाइन में दूल्हा और दुल्हन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए दिखाया गया है। ये खूबसूरत और ट्रेंडी दिखने वाला मेहंदी डिज़ाइन बहुत जल्द ही चलन में आने लगा है और सभी होने वाली दुल्हनों को भाने भी लगा है। साल 2020 में दुल्हन बनने वाली हर लड़की अपने पति की कोविड 19 से सुरक्षा के बारे में सोचती है और ये मास्क का मेहंदी डिज़ाइन वुड बी ब्राइड्स के द्वारा दिखाया जाने वाला प्यार और चिंता को दिखाता है।  

एक नया और ट्रेंडिंग डिज़ाइन 

mehandi design ()

गुरुग्राम के एक मेहंदी कलाकार, करण नायक के अनुसार वो दुल्हनों के लिए एक विशेष मेहंदी डिज़ाइन तैयार कर रहे हैं जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए दिखाया गया है। करण बताते हैं कि ये डिज़ाइन उन्होंने खुद ही बनाया है और ये एक नया डिज़ाइन है और बहुत ज्यादा चलन में भी आ गया है। करण ने  इस महीने खुद ही दुल्हन के लिए यह डिजाइन बनाया था। उन्होंने पहली बार इस डिज़ाइन को एक लड़की को दिखाया था, जिसकी शादी होनी थी, और फिर दुल्हन ने इस डिज़ाइन को खूब पसंद किया। करवा चौथ में भी ये डिज़ाइन काफी चलन में रहने वाला है। लेकिन करण नायक के अनुसार अभी इस डिज़ाइन की कीमत तय नहीं हुई है। 

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2020: माधुरी दीक्षित के इन 5 लुक्‍स से लें करवाचौथ पर 'Red Outfit' पहनने का आइडिया

 


कोरोना काल है तो मास्क है जरूरी 

मेहंदी कलाकार बताते हैं कि जब भी मेहंदी डिज़ाइन बनाया जाता है वो अवसर के हिसाब से ही बनाया जाता है। जैसे रक्षाबंधन में राखी का डिज़ाइन तो दिवाली में दीये का डिज़ाइन इसलिए कोरोना काल में मास्क का डिज़ाइन बनाना जरूरी है। मेहंदी कलाकार बताते हैं कि आजकल हम एक महामारी में हैं और इसलिए मास्क लगाना जरूरी है, यही वजह है कि महिलाएं अपने मेहंदी के डिजाइनों में भी ऐसा चाहती हैं। 

मास्क वाला डिज़ाइन ही चाहिए 

mehandi design ()

वैसे तो ब्राइडल मेहंदी की जब भी बात होती है लड़कियों को ऐसा डिज़ाइन ही चाहिए होता है जो यूनिक हो इसके अलावा मेहंदी डिज़ाइन का मुख्य आकर्षण दूल्हा और दुल्हन का डिज़ाइन होता है। लेकिन एक और मेहंदी कलाकार अनिल कुमार बताते हैं कि लड़कियां उनसे आजकल मास्क वाले दूल्हा और दुल्हन के डिज़ाइन की डिमांड करते हुए बोलती हैं कि उन्हें मास्क वाला डिज़ाइन ही चाहिए। दुल्हन की ये डिमांड इसलिए होती है कि इस डिज़ाइन में ये सन्देश छिपा हो कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। 

इसे जरूर पढ़ें: Karva Chauth 2020: करवाचौथ पर लगाती हों पैरों में आलता तो देखें लेटेस्‍ट डिजाइन

अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है तो आप ये मेहंदी डिज़ाइन तरय कर सकती हैं जिसमें कोरोना वायरस से बचाव के तरीके को खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: freepik and courtesty @Nainaarora8

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।