धिकतर महिलाओं के साथ ऑउटफिट, मेकअप और एक्सेसरीज के बाद जो सबसे ज्यादा मुश्किल काम आता है, वो होती है हेयरस्टाइल। जिसको लेकर हम सबसे ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं। वहीं हेयर स्टाइल बनाना आसान काम भी नहीं होता है। जिसको आप खुद आसानी से बना लें। इसको बनाने के लिए हमें किसी की हेल्प जरूर चाहिए होती है। अगर आपको हेयर स्टाइल बनाने की अच्छी प्रैक्टिस है, तभी आप आसानी से बिना किसी की हेल्प के बना सकती हैं।
यदि आपकी हेयरस्टाइल अट्रैक्टिव बनी होगी तो आपका लुक खुद ब खुद सुंदर लगता है। इसके अलावा जो दूसरी समस्या होती है, वो छोटे बालों की। दरअसल, कुछ लोगों को लगता है कि बस बड़े बालों में भी खूबसूरत हेयर स्टाइल बनती हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल गलत है। यदि आप भी ऐसा सोचती हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ शानदार सी हेयर स्टाइल लेकर आए हैं, जो कि शार्ट हेयर पर भी आसानी से बन सकती हैं। इन हेयर स्टाइल के साथ आपका लुक और भी ज्यादा ब्यूटीफुल नजर आएगा।
साइड पार्ट सॉफ्ट कर्ल
यदि आपके हेयर कट शोल्डर तक है, तो आप उसके साथ इस तरह से साइड पार्ट कर्ल करवा सकती हैं। यदि आपका फेस पतला है, तो उसपर ये लुक काफी सूट करेगा। लहंगे और साड़ी दोनों तरह के ऑउटफिट संग आप इसे ट्राई कर सकती हैं। लेफ्ट साइड की तरफ आप कोई हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।
ये भी पढ़ें: Bun Hairstyle: इस वेडिंग सीजन नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, घर पर झटपट बनाएं ये 4 ट्रेंडी बन हेयरस्टाइल
पौनी विद कर्ल लुक
छोटे बालों के लिए इस तरह की पौनी विद कर्लीहेयर स्टाइल भी बेस्ट रहती हैं। इसमें आपको बालों को अच्छी तरह नीचे की ओर से कर्ल करना है। इसके बाद पिंक की मदद से टक करके पौनी बना देनी हैं। पौनी के बीच में आप कोई सर्कल शेप वाला कल्चर लगा सकती हैं। साइड में छोटे छोटे बीड्स चिपका सकती हैं। इस तरह आप एक परफेक्ट हेयर स्टाइल शार्ट हेयर में क्रिएट कर पाएंगी। इसे आप पानी पार्लर वाली को दिखा कर भी बना सकती हैं।
नार्मल बन लुक
आप शार्ट हेयर में ऐसा नार्मल बन हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं। आप या तो इसके बीच में साड़ी के मैचिंग की कोई हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इस बन को चारों तरफ से फूलों या गजरे से कवर करें। वेडिंग सीजन में इस तरह के बन हमेशा फैशन में रहते हैं। लहंगे के संग नॉर्मल बन हेयर स्टाइल लुक गजब का लुक देता है।
रिबन कर्ल्स लुक
यदि आप खुद को अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो छोटे बालों पर रिबन कर्ल्स ट्राई कर सकती हैं। यह कर्ल्स बनने के बाद आपके लुक को गॉर्जियस बना देते हैं। शार्ट हेयर के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है। कर्ल्स के बाद आप अपने बालों में तस्वीर में दिखाया गए अनुसार पार्टीशन दे सकती हैं। साथ ही एक साइड से बालों को ट्विस्ट करके पीछे की साइड पिन से टक कर लें। इसके बाद अब साइड में बिग फ्लावर एक्सेसरीज लगाएं। आपका लुक एकदम कंप्लीट है।
ये भी पढ़ें: Hairstyle Ideas: साड़ी के साथ बनाएं गजरे के साथ हेयरस्टाइल, लुक लगेगा सबसे अलग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:instagram/romathakwani
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों