लहंगे के साथ ट्राई करें ओपन बैक ब्लाउज डिजाइन, लगेंगी स्टाइलिश

 अगर आप फंक्शन के लिए लहंगा अच्छा ले रही हैं तो इसके साथ पहनने के लिए ब्लाउज भी डिजाइनर होना चाहिए ताकि लहंगे में आप खूबसूरत दिखाई दें।

open blouse with lehenga

लहंगे के लिए स्टेटमेंट पीस के रूप में काम करने वाली चीज है इसका ब्लाउज। जिसके लिए आप कई तरह के डिजाइन सर्च करती हैं, ताकि आपका लुक सबसे अलग दिखाई दे। इसके लिए आप चाहे तो अपने ब्लाउज के बैक में एलिमेंट एड कर सकती हैं जिससे आपका ब्लाउज ट्रेंडी दिखाई देगा साथ ही पहनकर स्टाइलिश लगेगा। चलिए जानते हैं ब्लाउज के डिजाइन के बारे में जिसको आप अपने लहंगे के साथ पहन सकती हैं।

क्रिस-क्रॉस डोरी ब्लाउज

Crisscross design

डोरी वाले ब्लाउज के कई सारे डिजाइन होते हैं। लेकिन अगर आपका मन एक्सपेरिमेंट करने का है तो आप क्रिस-क्रॉस डोरी ब्लाउज डिजाइन को अपने लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये वेडिंग फंक्शन में सिंपल लहंगे के साथ काफी अच्छा लगेगा। आप इसकी डोरी पर टेस्लस एड करा सकती हैं चाहे तो लटकन भी लगा सकती हैं। लटकन आपको ऑनलाइन या मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

टिप्स: इस तरह के ब्लाउज डिजाइन आप कॉटन साड़ी पहन सकती हैं।

टेस्ल ब्लाउज बैक डिजाइन

Tessal blouse design

अगर आपको टेस्ल पसंद है तो इस तरह का ब्लाउज डिजाइन ऑप्शन आप ट्राई कर सकची हैंय़ मेहंदी-संगीत फंक्शन में अगर आप लंहगा पहन रही हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज पहनने में काफी कम्फर्टेबल होते हैं साथ ही स्टाइलिश भी लगते हैं।

टिप्स: इसमें आप अपने लहंगे के कॉन्ट्रास के हिसाब से टेस्ल लगवाएं।

इसे भी पढ़ें: फ्रंट ब्लाउज के ये ट्रेंडी डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे स्टाइलिश

राउंड पोट ब्लाउज डिजाइन

Round pot design

इस तरह के डिजाइन महिलाएं साड़ी के साथ पहनती हैं। लेकिन आजकल इसका ट्रेंड लहंगे के साथ भी चल गया है। आप चाहे तो शादी के फंक्शन के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें सिंपल राउंड बनाया जाता है जिसके आसपास एम्ब्रॉएडरी हो रखी होती है। इस तरह के ब्लाउज के साथ ज्वेलरी हल्की होती है। इसलिए आपका लुक और अच्छा लगता है।

टिप्स: आप चाहे तो पीछे की और इसमें पाइपिन भी करा सकती हैं।

ओपन बैकलेस ब्लाउज विद बॉर्डर

Open backless blouse

अगर आपको अपना लुक सिंपल रखना है तो इस डिजाइन को लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज ट्रेंड में भी काफी हैं। ये सिंपल होते हैं और क्लासी लुक देते हैं। आप इस तरह के डिजाइन वाले ब्लाउज को नेट के कपड़े में भी बनवा सकती हैं, जिसके साथ फुल सिलेबस अच्छी लगती हैं। आप चाहे तो मार्केट से रेडीमेड अपने साइज के हिसाब से खरीद सकती हैं।

टिप्स: इस तरह के ब्लाउज के साथ सिल्क कपड़े के लहंगे या कॉटन साड़ी ज्यादा अच्छी लगती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लाउज के ये डिजाइन शादी के हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट, आप भी करें ट्राई


आप इसके अलावा और भी ओपन बैक ब्लाउज के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसके आइडियाज हमारे कमेंट सेक्शन पर शेयर कर सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP