
सर्दियों में ऑउटफिट का सलेक्शन करना एक बड़ा टास्क होता है। वहीं अगर आप ऑफिस जाती हैं फिर तो हर रोज आपके लिए एक बड़ा टास्क होता है। हर रोज ऑफिस में आखिर क्या पहना जाए कि लुक स्टाइलिश दिखने के साथ कम्फर्टेबल भी नजर आए। ऐसे में आज हम आपको ऑफिस में कैरी करने के लिए विंटर ऑउटफिट का आइडिया देने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर अपना ऑफिस लुक परफेक्ट बना सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको इस लेख में आपको ट्रेंडी वुलन कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। यह कुर्तियां आपको गर्माहट देने के साथ एलिगेंट लुक भी देंगी। इस तरह की कुर्तियां ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट रहती हैं। आइए देखें इन वुलन कुर्तियों के डिफरेंट डिजाइंस।
आप इस तरह की प्रिंटेड वुलन कुर्ती को ऑफिस में आसानी से कैरी करके जा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप जींस या लैगी किसी के भी संग पहन सकती हैं। इस कुर्ती के फ्रंट में फ्लोरल प्रिंट और लाइनिंग प्रिंट का डिजाइन बना हुआ है। साथ में बटन भी लगे हुए हैं और छोटा कॉलर भी है। इस कुर्ती के संग आप झुमकी इयररिंग्स कैरी करें। हेयर स्टाइल को आप ओपन रख सकती हैं और पैरों में मोजड़ी जूती पहनें।

ऑफिस में कैरी करने के लिए काफ्तान वुलन कुर्तियां बेस्ट हैं। इस मस्टर्ड येलो कलर की काफ्तान कुर्ती काफी खूबसूरत लगती है। इसपर कुर्ती पर मल्टीकलर थ्रेड की एम्ब्रॉयडरी की गई है। ऐसे में कुर्ती का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। इस तरह की कुर्तियां आपको ठंड से बचाने के साथ स्मार्ट लुक देती हैं। इस काफ्तान वुलन कुर्ती के संग जींस काफी परफेक्ट लुक देती है। साथ में सिल्वर फंकी इयररिंग्स पोनी हेयर स्टाइल रखें। फुटवियर में हाई हील्स बेस्ट लुक देंगी।
ये भी पढ़ें: 200 से 500 रुपये के बीच मिल रही इन Woolen Kurti को पहन आप दिखेंगी और खूबसूरत

गर्ल्स ऑफिस में अपने लुक को क्लासी टच देने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। फिर चाहे सर्दी हो या कोई भी मौसम लुक एकदम सुंदर दिखना चाहिए। ऐसे में इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वाली फ्रंट ओपन वुलन कुर्ती बेस्ट रहेगी। इसके संग आप वुलन लैगी पेयर कर सकती हैं। ऐसे में आप अपने वार्डरोब में इस तरह की वुलन कुर्ती को जरूर रखें। इसके संग आप स्टड इयररिंग्स कैरी करके बालों को ओपन रखें। पैरों में वेजिस फुटवियर काफी ग्रेसफुल लुक देंगी।
ये भी पढ़ें: Woolen Kurti For Women: सर्दी आने से पहले खरीदें ये क्लासी वूलन कुर्तियां, ऑफिस वियर के लिए हैं बेस्ट

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/Cayman/Sangria/Ishin
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।