इन बिंदी डिजाइन से सजाएं अपना माथा, हर आउटफिट के साथ लगती हैं सुंदर

 बिंदी लगाने से पूरा लुक ही बदल जाता है। इसलिए आजकल हर कोई इसे लगाना पसंद करता है। इसमें डिजाइन भी कई सारे आते हैं, जिसे आप भी ट्राई करके लुक को बदल सकती हैं।
Bindi designs

सजना सवरना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसी चीजों को अपनी मेकअप वैनिटी में रखते हैं, जिससे लुक अच्छा लगे। बिंदी इनमें से एक है। इसके बिना श्रृंगार अधूरा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना बिंदी के माथा सूना-सूना सा लगता है। अगर आप भी माथे पर बिंदी लगाने का शौक रखते हैं, तो इसके लिए अलग ट्राई करें, जिसका आइडिया आप एक्ट्रेस के लुक्स से ले सकती हैं। इसे लगाने के बाद आप खुद सुंदर लगने लगेंगी।

हाफ मून बिंदी डिजाइन

Half moon bindi

आप लुक को कंप्लीट करने के लिए हाफ मून वाली बिंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की बिंदी लगने के बाद अच्छी लगती है। इस तरह की बिंदी को आप सूट या साड़ी हर किसी के साथ लगा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका माथा लंबा नजर आएगा। इस तरह की बिंदी को आप अपने आउटफिट से मैच करके माथे पर सजा सकती हैं। लगने के बाद ये अच्छी लगती है। इसका आप पत्ता भी लेकर आ सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो कुमकुम से ले सकती हैं।

कलरफुल छोटी गोल बिंदी लगाएं

Small bindi designs

इस बार आप अपने माथे पर सिंपल डिजाइन वाली बिंदी को लगाएं। इसके लिए आप कलरफुल बिंदी में अलग-अलग डिजाइन को सर्च कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद आपका लुक अट्रैक्विव लगेगा। साथ ही, आपके चेहरे की रौनक में चार-चांद लग जाएगा। इस तरह की बिंदी को आप कलरफुल कुमकुम से भी खुद क्रिएट कर सकती हैं या बाजार से जाकर ले सकती हैं। स्टोन बिंदी से भी आप अपने लुक को सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आपको बिंदी लगाने से होती है खुजली, तो ये घरेलू नुस्खे करें ट्राई

बड़ी गोल बिंदी लगाएं

Round bindi designs

एथनिक आउटफिट के साथ आप गोल और लंबी दोनों तरह की बिंदी से अपने माथे को सजा सकती हैं। इस तरह की बिंदी चौड़े माथे पर ज्यादा अच्छी लगती हैं। साथ ही, इसके साथ आपको मेकअप करने की जरूरत नहीं होती है। इस बिंदी के साथ आप स्टोन बिंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें:जानें किस तरह की बिंदी आपके चेहरे पर जचेगी

बिंदी से सजाएं अपना माथा। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको डिजाइन का आइडिया मिल जाएगा। इससे आप अच्छी लगेंगी। इसके लिए आप एक्ट्रेस की तरह लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-intagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP