अधिकतर लड़कियों को गर्मी के मौसम में कुर्तियां पहनें ज्यादा पसंद होता है। यह आपके लुक को फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक देती हैं। वहीं आप कुर्ती को कैरी करने के बाद घंटों आराम से पहनकर काम या कहीं घूम सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की स्टाइलिश कुर्तियां मिल रही हैं। जिसमें शार्ट, लांग फ्रॉक स्टाइल, पेप्लम स्टाइल आदि। ऐसे में आप इन्हें अपनी चॉइस और बॉडी शेप के हिसाब से पहन सकती हैं। यह आपके लुक को क्लासी टच देती हैं।
वैसे तो आजकल आपको मार्केट में रेडीमेड सूट और कुर्तियां बेहद किफायती दाम में मिल जाते हैं, लेकिन कुछ लोग आज भी टेलर के पास जाकर कुर्तियां बनवाना ज्यादा पसंद करते हैं। ताकि उनको वो अपने अकॉर्डिंग बनवा सकें और अपनी चॉइस के हिसाब से नेकलाइन और बाजू बनवा लें। अगर आप एक साधारण सी कुर्ती को स्टाइलिश तरीके से बनवा लेते हैं तो उसका लुक और भी ज्यादा निखर कर आ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ पाइपिंग डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कुर्ती की नेकलाइन पर बनवा सकती हैं। यह आपकी सिंपल कुर्ती को मॉडर्न टच देंगे। आइए देखें कुछ ट्रेंडी डिजाइन।
आप अपने किसी भी कॉटन कुर्ती की नेकलाइन पर इस तरह की राउंड शेप डबल पाइपिंग डिजाइन लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन अधिकतर ऐसी कुर्तियों पर जंचते हैं। जिनके यॉक पर वर्क होता है। ऐसे में पूरी कुर्ती का लुक काफी अट्रैक्टिव लगता हो। पाइपिंग से कुर्ती का लुक काफी खूबसूरत लगने लगता है। आप चाहे तो सिंगल पाइपिंग भी बनवा सकती हैं।
इस तरह की कॉलर पाइपिंग डिजाइन शार्ट और लांग दोनों तरह की कुर्तियों के संग सुंदर लगती हैं। अगर आपकी कुर्ती एकदम सिंपल है, तो आप डिफरेंट कलर की कोई भी पाइपिंग को इस तरह से लगवा सकती हैं। इसे भी आप डबल डिजाइन देकर लगवा सकती हैं। ऐसे डिजाइन ज्यादातर यंग गर्ल्स पर खिलते हैं। इस तरह का पाइपिंग डिजाइन हर टेलर आसानी से बना देगा।
ये भी पढ़ें: रॉयल टच के लिए सिंपल कुर्ते में बनवाएं ये 5 तरह के ब्यूटीफुल नेकलाइन डिजाइंस
अगर आपके पास कोई प्रिंटेड फैब्रिक है, तो आप उसकी कुर्ती बनवाते समय नेकलाइन पर इस तरह से हाफ राउंड पाइपिंग डिजाइन बनवाएं। यह आपकी कुर्ती को ब्यूटीफुल टच देगी। इसको पहनने के बाद हर कोई आपका डिजाइन कॉपी करेगा। आप चाहे तो सिल्वर या गोल्डन कलर की शाइनी वाली पाइपिंग भी लगवा सकती हैं। लांग कुर्ती के लिए ऐसी पाइपिंग डिजाइन बेस्ट रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Round Neckline designs: कुर्ती में बनवाएं गोल गले के डिजाइंस, लुक दिखेगा खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/jio mart/amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।