herzindagi
looks of actresses on navratri

Navratri Celebrity Looks: एक्‍ट्रेसेस के इन नवरात्रि लुक्स को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

नवरात्रि के दिनों में हर कोई ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना काफी पसंद करता है। आप भी इन सेलिब्रिटीज के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 10:45 IST

वेस्टर्न आउटफिट तो हम हमेशा वियर करते हैं। लेकिन फेस्टिवल सीजन में हर कोई अपने लिए ट्रेडिशनल आउटफिट के अलग-अलग डिजाइन सर्च करता है ताकि वो सबसे अलग और सुंदर नजर आए। आप भी एक्ट्रेसेस के इन नवरात्रि लुक्स को इस फेस्टिव सीजन रीक्रिएट कर सकती हैं। इन लुक्स को देखने के बाद आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि किस तरह के आउटफिट आजकल ट्रेंड में हैं और किस कलर को आप फेस्टिवल पर वियर कर सकती हैं। चलिए देखते हैं सेलिब्रिटीज के लुक्स जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।

काजोल साड़ी लुक (Traditional Looks Fo Navratri)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

आप काजोल के नवरात्रि लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस बार उन्होंने सिल्क साड़ी की जगह सिंपल लाइट वर्क साड़ी को वियर किया है। इसमें अप्लीक वर्क किया गया है। ये वर्क पल्ले पर और बॉर्डर में भी दिखाई देगा। इसके साथ आपको इसी वर्क का ब्लाउज मिलेगा। जिसे आप अपनी पसंद की नेकलाइन के हिसाब से डिजाइन करवा सकती हैं। इस साड़ी को Punit Balana द्वारा डिजाइन किया गया है। आप भी मार्केट से इस तरह की साड़ी को खरीदकर इस दिवाली या फिर करवा चौथ पर वियर कर सकती हैं और काजोल के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर इस तरह की साड़ी आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।

HZ Tips: इसके साथ आप बन क्रिएट करे साथ में सिंपल मेकअप लुक क्रिएट करें।

श्वेता तिवारी का प्लाजो सूट सेट लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

इस फेस्टिव सीजन सिंपल लुक क्रिएट करने के लिए आप श्वेता तिवारी के नवरात्रि लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने प्लाजो सूट (सेलिब्रिटी साड़ी लुक्स) सेट को वियर किया है। इसकी कुर्ती में मिरर वर्क हुआ है। इसकी वजह से ये कुर्ती हैवी दिखाई दे रही है। इसके साथ मिरर वर्क दुपट्टा और मिरर वर्क येलो प्लाजो पहना है। इनके इस आउटफिट को RANAS द्वारा डिजाइन किया गया है। आप भी उनके इस लुक को इस दिवाली रीक्रिएट कर सकती हैं। लड़कियों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट में इस तरह के प्लाजो सेट आपको 500 रुपये में  मिल जाएंगे।

HZ Tips: इस आउटफिट के साथ आप सिंपल मेकअप लुक और हैवी वर्क इयररिंग्स वियर कर सकती हैं हेयर स्टाइल को सिंपल ओपन रखें।

जाह्नवी कपूर का साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

एक्ट्रेसेस के नवरात्रि लुक्स आपको आगे काफी काम आने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें देखकर आप अपने दिवाली और करवा चौथ के आउटफिट के आइडिया ले सकती हैं। जाह्नवी कपूर ने इस बार नवरात्रि पर गोल्डन जरी वाली साड़ी को वियर किया है। इसके लिए उन्होंने पर्पल कलर को चूज किया। इस साड़ी को Manish Malhotra द्वारा डिजाइन किया गया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें साड़ी के बॉर्डर पर जरी वर्क हुआ है साथ में ब्लाउज को भी हैवी रखा गया है। इसके साथ उन्होंने लाइट वर्क ज्वेलरी वियर की है। आप भी करवा चौथ पर इस तरह के साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे।

HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप ग्लॉसी मेकअप और मेसी बन हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: नई-नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं सूट के ये नए डिजाइंस, जानें स्टाइल करने का आसान तरीका

इशिता दत्ता का दुर्गा पूजा साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vatsal Sheth (@vatsalsheth)

अगर आपको सिल्क साड़ी पहनना पसंद है तो इसके लिए आप इशिता दत्ता के दुर्गा पूजा लुक्स को इस करवा चौथ या दिवाली पर रीक्रिएट (साड़ी प्लीट करने के तरीके) कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ग्रे कलर की हैवी प्रिंट वाली साड़ी को वियर किया हुआ है। जिसे Sanduk द्वारा डिजाइन किया गया है। इसके अलावा मेकअप सिंपल रखा है और ज्यादा ज्वेलरी भी वियर नहीं की है। आप भी इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं। ग्रे की जगह अपनी पसंद के कलर की साड़ी को वियर कर सकती हैं और हैवी कर्ल हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

HZ Tips: इस तरह की साड़ी आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएंगी।

रानी मुखर्जी का दुर्गा पूजा साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rani Mukerji 🔵 (@_ranimukerji)

फेस्टिवल सीजन में एक्ट्रेस ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। आप भी इस फेस्टिव सीजन इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस बार रानी मुखर्जी ने दुर्गा पूजा लुक के लिए गोल्डन और पिंक वर्क वाली सिल्क साड़ी को चूज किया है। इसके साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज वियर किया है। हैवी नेकलेस, मेकअप और बन हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है।

आप भी इस तरह के लुक को आने वाले फेस्टिवल के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप काफी अच्छी लगेंगी। साड़ी में आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे। एक्स्ट्रेटेस के इन नवरात्रि लुक्स को रीक्रिएट करके आप खूबसूरत लग सकती हैं साथ ही आने वाले फेस्टिवल सीजन में ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको भी कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs For 40 Plus: जवां और मॉडर्न दिखने के लिए साड़ी के इन डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

कियारा आडवाणी सूट लुक

Kiara advani suit look

आप दिवाली सूट वियर करना चाहती हैं तो कियारा आडवाणी के दुर्गा पूजा के सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पैंट सूट वियर किया है। जिसमें थ्रेड और मिरर वर्क हुआ है। इसके लिए उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर को चूज किया है। आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप मिरर वर्क की जगह हैवी वर्क सूट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। साछ में हैवी मेकअप और ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। मार्केट से इस तरह के सूट आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएंगे।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।