herzindagi
toe ring designs

Toe Ring Designs: पैर की उंगलियां हैं छोटी तो ट्राई करें ये बिछिया डिजाइन

सुहागिन महिलाओं को बिछिया पहनना काफी पसंद होता है। लेकिन ये अच्छे तभी लगते हैं जब आप अपने पैर की उंगलियों के हिसाब से उन्हें वियर करें।
Editorial
Updated:- 2023-11-07, 11:42 IST

आउटफिट के साथ आप जब परफेक्ट ज्वेलरी वियर करती हैं तो इससे काफी अच्छा लुक आता है। इसलिए हमेशा से ही ज्वेलरी फैशन का अहम हिस्सा रही है। फैशन ट्रेंड जब भी चेंज होता है तो लोग अपने लुक को भी पूरी तरीके से चेंज कर लेते हैं। ऐसे ही आजकल ट्रेंड में चल रहे बिछिया डिजाइन को भी वियर करना पसंद करती हैं। इससे उनके पैर और ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। लेकिन आपको इन्हें वियर करते हुए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर उंगलियां छोटी हैं तो किस तरह के बिछिया अच्छे लगेंगे। इसके लिए आपको यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

स्टोन वर्क बिछिया डिजाइन (Toe Ring Designs)

Stone work toe ring design

अगर आपको कुछ यूनिक डिजाइन ट्राई करने हैं तो इसके लिए आप स्टोन वर्क बिछिया डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के बिछिया पैरों की छोटी उंगलियों में काफी अच्छे लगते हैं। इसी के साथ ये एडजेस्टेबल होते हैं तो पहनने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। आप इसमें अपनी पसंद के स्टोन को एड करा सकती हैं। इस तरीके बिछिया डिजाइन के ऑप्शन आपको मार्केट में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।

फ्लावर डिजाइन बिछिया डिजाइन (Tips TO Choose Unique Toe Ring)

Flower Design toe ring

फ्लावर डिजाइन वाले बिछिया भी आपको मिल जाएंगे। जिसमें आपको छोटा सा फूल डिजाइन मिलेगा। जिससे आपके पैरों की उंगली (फैंसी बिछिया डिजाइन) और ज्यादा अच्छी लगेगी। इसमें आपको तीन हार्ट शेप के डिजाइन में फ्लावर मिलेंगे। इन्हें आगे से एडजेस्ट करना पड़ेगा। आप इस तरीके के सिंपल टो रिंग डिजाइन 200 से 400 की रेंज में खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर पहनेंगी इस तरह की बिछिया, पैर लगेंगे बेहद सुंदर

सिंगल स्टोन बिछिया डिजाइन (Toe Ring Designs For Small Feet Finger)

Single stone toe ring

आजकल अलग-अलग तरह के बिछिया डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। आप भी इन्हें वियर कर सकती हैं। इसमें आपको एक सिंगल स्टोन (मॉर्डन बिछिया डिजाइन) मिलेगा जो एक ही कलर में होगा। इसके अलावा कुछ ऐस डिजाइन इसमें नहीं मिलेगा। आप इस तरीके के सिंगल स्टोन बिछिया को भी वियर कर सकती हैं। इसमें भी आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो दो के पेयर में भी इन्हें वियर कर सकती हैं।

HZ Tips: उंगलियां छोटी हैं इसलिए स्टोन का साइज छोटा ही रखें।

इसे भी पढ़ें: नई-नई शादी हुई है, तो घुंगरू वाले ये पाजेब डिजाइंस आपको खूब लुभाएंगे

इस बार इन बिछिया डिजाइन को ट्राई करें आपके पैर खूबसूरत नजर आएंगे। 

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।