साड़ी के साथ स्वेटर पेयर करते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट लुक

ठंड के मौसम में अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ स्वेटर को स्टाइल करना अच्छा आइडिया है। हालांकि, आप साड़ी के साथ स्वेटर पहनते समय कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो जरूर करें।
saree with sweater

ठंड के मौसम में अपने स्टाइलिंग सेंस को लेकर हम सभी को थोड़ा सजग होना पड़ता है। अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि ठंड के मौसम में वे अपने स्टाइलिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंटल नहीं हो सकते। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी आप मनचाहे कपड़े पहन सकती हैं। बस आपको इन्हें सही तरह से स्टाइल करना आना चाहिए मसलन, अगर आप चाहें तो ठंड में साड़ी भी पहन सकती हैं। हालांकि, सर्दी के मौसम में साड़ी पहनते समय उसके साथ स्वेटर को स्टाइल किया जा सकता है।

साड़ी के साथ स्वेटर पहनते समय अमूमन आपका लुक काफी बोरिंग लग सकता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। साड़ी के साथ स्वेटर में आप फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकती हैं। साड़ी-स्वेटर का कॉम्बो पूरी तरह से गेम चेंजर है। बस जरूरी है कि आप इसे सही तरह से स्टाइल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि साड़ी के साथ स्वेटर स्टाइल करते समय किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए-

सही हो स्वेटर

fit sweater

जब आप साड़ी के साथ स्वेटर को स्टाइल कर रही हैं तो आपको स्वेटर को समझदारी के साथ चुनना चाहिए। आप साड़ी के साथ कई तरह के अलग-अलग स्वेटर जैसे फिटेड या ओवरसाइज्ड स्वेटर आदि को स्टाइल करना चाहिए। अगर आप एक साड़ी में एक स्लीक लुक चाहती हैं तो आपको फिटेड स्वेटर को पहनना चाहिए। वहीं, अगर आप कैजुअल और बोहो वाइब चाहती हैं तो आप ओवरसाइज़्ड स्वेटर को स्टाइल करना चाहिए। आप इसे कमर पर बेल्ट करके थोड़ा स्ट्रक्चर दें और अपने कर्व्स को हाइलाइट करें।

कलर्स के साथ करें प्ले

जब आप साड़ी के साथ स्वेटर को स्टाइल कर रही हैं तो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होने के लिए आप कलर्स के साथ प्ले करें। मसलन, अगर आप क्लासी और सोफेस्टिकेटिड लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप मोनोक्रोम लुक कैरी कर सकती हैं। वहीं, एक कलरफुल लुक के लिए आप पेस्टल साड़ी के साथ ब्राइट स्वेटर पहन सकती हैं। काला, बेज और ग्रे जैसे न्यूट्रल कलर्स लगभग हर चीज़ के साथ चलते हैं। ये लगभग हर तरह की साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

ड्रेपिंग के साथ हों एक्सपेरिमेंटल

draping

साड़ी के साथ स्वेटर स्टाइल करते समय आप डिफरेंट लुक्स क्रिएट करने के लिए ड्रेपिंग के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। मसलन, आप क्लासिक ड्रेप्स में साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप अपने कंधे पर पल्लू रखकर पारंपरिक स्टाइल से इसे पहनें, जिससे स्वेटर दिखाई दे। वही, एक मॉडर्न और ट्विस्टेड लुक के लिए आप स्वेटर और साड़ी के साथ एक स्टेटमेंट बेल्ट लगाएं। इसी तरह, स्वेटर के ऊपर साड़ी लपेटने से एक सिंपल लेकिन फ्यूजन लुक मिलता है।

ये भी पढ़ें: Saree Styling For Winter Season: ठंड में साड़ी पहनने के ये 3 परफेक्ट तरीके, आपको रखेंगे कम्फर्टेबल और लुक बनाएंगे स्टाइलिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP