Saree Styling For Winter Season: ठंड में साड़ी पहनने के ये 3 परफेक्ट तरीके, आपको रखेंगे कम्फर्टेबल और लुक बनाएंगे स्टाइलिश

ठंड में जितने गर्म कपड़े पहनें जाएं। उतने ही अच्छे हम नजर आते हैं। लेकिन सुंदर तभी दिखाई देते हैं। जब सही तरीके से कपड़ों को वियर करते हैं। खासकर साड़ी को इसे पहनने का स्टाइल भी बदल जाता है।
image

कई बार ठंड इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हमें रजाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। ऐसे में कहीं जानें से लिए कपड़ें पहनने की बात को दूसरी है। वहीं जब साड़ी पहनने की बात आती है, तो इसे कैसे स्टाइल करें। इसके बारे में हम अक्सर सोचा करते हैं। इसकी वजह से कई सारे स्वेटर या ब्लेजर भी हम अपनी कलेक्शन में से निकालते हैं। लेकिन फिर भी लुक सही नहीं लगता है। ऐसे में आपको ट्राई करना चाहिए ये स्टाइलिंग हैक्स। जिसे ट्राई करके आप लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

हाई नेक के साथ साड़ी स्टाइलिंग

Highneck style

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी पहनना जरूरी है। लेकिन सर्दी में ठंड से भी बचना है, तो इसके लिए आप हाई नेक के साथ साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इसके लिए आप साड़ी के बेस कलर के हिसाब से हाईनेक को खरीदें। ब्लाउज की जगह पर इसे वियर करें। इसके बाद ज्वेलरी को स्टाइल करें। मेकअप लुक को सिंपल रखें। इस तरह से आपका लुक क्रिएट भी हो जाएगा। साथ ही, आप अच्छी लगेंगी।

वेलवेट ब्लेजर के साथ साड़ी करें स्टाइल

velvet blazer

वेलवेट फैब्रिक सर्दियों के मौसम के लिए बेस्ट होता है। इसका आप एक फैंसी ब्लेजर खरीद सकती हैं। इसे साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको साड़ी को वैसे ही बांधना है जैसे आप रोजाना बांधती हैं। इसके बाद पल्लू को पिन से सेट करना है। कमर पर आप बेल्ट से इसे सेट करें। अब ब्लेटक को वियर करना है। आप चाहें तो पल्लू को ब्लेजर के ऊपर पिन कर सकती हैं या अंदर कर सकती हैं। दोनों तरह से लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी। इसके लिए ध्यान रखें कि आपको कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लेजर खरीदना है, जो पहनने के बाद अच्छा लगे।

इसे भी पढ़ें: Winter Casual Look: ऑफिस कैजुअल लुक के लिए स्वेटर को यहां बताए गए तरीके से करें स्टाइल, दिखेंगी सबसे अलग

साड़ी के साथ शॉल को करें स्टाइल

shawl style

साड़ी के साथ हम शॉल ऊपर से ऐसे ही डाल लेते हैं। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से पिन करेंगी, तो अच्छी लगेंगी इसके लिए आप साड़ी के पल्लू पर पिन की मदद से शॉल को अटैच करें। इसके बाद इसे पल्लू के साथ कंधे पर पिन करें। इससे आपको ठंड कम लगेगी। इसका दूसरा तरीका ये है कि आपको शॉल के एक सिरे को कमर पर सेट करना है। फिर बाकी बचे शॉल में प्लीट्स बनाकर कंधे से लाते हुए आगे की तरफ से करें जैसे की हम सीधा पल्लू लेते हैं। इस तरह से भी आप साड़ी के साथ शॉल स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Style Tips: सिर्फ ब्लाउज के साथ ही नहीं ऐसे अपने कुर्ते के साथ भी पहन सकती हैं लहंगा

इस तरह से आप सर्दी की शादी में कम्फर्टेबल के साथ-साथ स्टाइलिश और सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, खूबसूरत दिखाई देंगी। आपको इसके साथ ज्यादा चीजों को पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे ही, आपका लुक अच्छा दिखाई देगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP