दिवाली का त्यौहार आने ही वाला है। हिंदू धर्म में इस त्योहार को बहुत पवित्र और खास माना जाता है। ऐसे में त्योहार कोई भी हो महिलाओं को सबसे खास दिखने का अलग ही क्रेज होता है। इस खास त्योहार में लोग घर के साथ-साथ ऑफिस में भी भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऑफिस की पूजा में ज्यादातर महिलाएं लाइट कलर की कुर्ती कैरी करना पसंद करती हैं। लाइट कलर कुर्ती में महिलाएं न केवल कंफर्टेबल महसूस करती हैं, बल्कि क्लासी भी लगती है।
सफेद रंग ज्यादातर लड़कियों को बहुत पसंद भी होता है। साथ ही आजकल महिलाओं में इसका काफी क्रेज है। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस पूजा में एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप व्हाइट कुर्ती कैरी कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कुछ टिप्स जिसे फॉलो करके आप दिखेंगी ऑफिस की दिवाली पूजा में सबसे खास।
हैवी दुपट्टे के साथ क्रिएट करें खास लुक
अगर आप अपने लुक को खास और यूनिक बनाना चाहती हैं तो सिंपल वाइट कुर्ती को हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल करें। यह देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। कोशिश करें कि आप इसके साथ डार्क कलर का दुपट्टा कैरी करें। साथ ही अगर आप इसके साथ बनारसी दुपट्टा स्टाइल करेंगी तो ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। आप चाहें तो इसे पार्टी में भी ट्राई कर सकती हैं।
ब्लू जींस और व्हाइट कुर्ती को करें स्टाइल
ऑफिस की दिवाली पूजा में आप यह लूक आसानी से ट्राई कर सकती हैं। यह आपको कैजुअल के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत लुक देगा। आप चाहें तो इसके साथ शार्ट व्हाइट भी कैरी कर सकती हैं। कोशिश करें कि आप लाइट ब्लू जींस के साथ इसे स्टाइल करें यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
इसे जरूर पढ़ें-सस्ती कुर्ती डिजाइंस में भी दिखेंगी लाजवाब, ऐसे करें उन्हें स्टाइल
व्हाइट पैंट के साथ पहनें
अगर आप व्हाइट कुर्ता पहनना चाहती हैं तो इसके साथ आप एथनिक लुक आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग वाइट पैंट को कैरी करें। इसके साथ आप चाहें तो दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप दुपट्टा नहीं कैरी कर रही हैं, तो केवल कुर्ती और मैचिंग वाइट लेग पैंट को पहनें। इस लुक को और भी यूनिक बनाने के लिए आप इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनें।
इसे जरूर पढ़ें- Kurti Designs : देखने में बेहद कूल लगते हैं जींस के साथ कुर्ती के ये डिजाइंस
अन्य टिप्स
इसके साथ हेयर स्टाइल का भी बहुत अहम रोल होता है, तो कोशिश करें कि आप लुक के हिसाब से हेयर स्टाइल बनाएं।
मेकअप भी बहुत मायने रखता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit : cosmopolitan, meesho
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों