herzindagi
Bridal Jewellery

लहंगे के साथ ऐसे चुनें ब्राइडल ज्वेलरी, जानें कैसा लगेगा लुक

शादी के लहंगा तभी अच्छा लगता है, जब इसके साथ अच्छे डिजाइन वाली ज्वेलरी स्टाइल की जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप सही डिजाइन को चूज करें। साथ ही, वर्क का भी ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 19:45 IST

शादी के दिन हम सभी को अच्छा लगना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दिन दोबारा नहीं आता है। साथ ही, हर किसी की नजरें हमारे ऊपर ही टिकी रहती है। इसलिए हम हर वो चीज अच्छे से चूज करते हैं, जिसे हमें स्टाइल करना होता है। लहंगे के साथ पहनने वाली ज्वेलरी भी इतनी ही खास होती है। इसलिए इसे सही तरीके से सेलेक्ट करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप ज्वेलरी खरीदने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखें। इससे आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा। चलिए बताते हैं किस तरह से ब्राइडल ज्वेलरी को चूज करें।

लहंगे के रंग के हिसाब से चूज करें ज्वेलरी

Lehenga colour

ऐसा जरूरी नहीं है, जो ट्रेंड चल रहा है। वही आप फॉलो करें। क्योंकि हर चीज आपके लहंगे के साथ अच्छी नजर आए। ऐसा जरूरी नहीं होता है। खासकर ज्वेलरी इसे हमेशा लहंगे से मैच करके लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक परफेक्ट लगता है। लहंगा अगर डार्क कलर का है, तो आप इसके साथ गोल्ड या ग्रीन कलर की ज्वेलरी को खरीद सकती हैं। वहीं लहंगा अगर पेस्टल कलर का है, तो इसके साथ डायमंड वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। इसी के हिसाब से आप ज्वेलरी खरीदेंगी, तो लुक अच्छा नजर आएगा।

नेकलाइन का रखें ध्यान

Jewellery designs ideas (2)

नेकलेस सेट तभी अच्छा लगता है, जब आप ब्लाउज की नेकलाइन का ध्यान रखेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप सही साइज और डिजाइन की ज्वेलरी सर्च कर पाएंगी। अगर आपने डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज डिजाइन कराया है, तो इसके साथ आप हैवी नेकलेस सेट खरीद सकती हैं। वहीं हाई नेकलाइन या बंद गले के साथ चोकर सेट खरीद सकती हैं। इसी के साथ लहंगे के वर्क का भी ध्यान रखकर नेकलेस सेट को खरीदें। इससे भी लुक अच्छा नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs For Women: सिल्क साड़ी के साथ इन ज्वेलरी को करें स्टाइल, लुक लगेगा परफेक्ट

चेहरे के आकार का रखें ध्यान

Round face

चेहरे के आकार का ध्यान रखकर भी आप ज्वेलरी को खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी नेक हाइलाइट होती है। अगर आपको गोल चेहरा है तो इसके लिए आप वी शेप डिजाइन वाले नेकलेस सेट को चूज करें। इसके साथ लॉन्ग इयररिंग्स। वहीं अंडाकार चेहरे पर भारी ज्वेलरी अच्छी लगती है। इससे आपका लुक भी सुंदर नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: Rani Haar For Women: शादी में लगना है महारानी जैसा खूबसूरत तो पहनें ये रानी हार, देखें नए डिजाइंस

इन टिप्स का ध्यान रखेंगी, तो आपका लुक अच्छा भी नजर आएगा। साथ ही, आपको ट्रेंडी डिजाइन वाली ज्वेलरी स्टाइल करने को मिल जाएगी। लुक में भी कोई कमी नजर नहीं आएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।