वर्ष 2018 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी का साल रहा। इस वर्ष लगभग 5 बड़ी सेलिब्रिटीज की शादी हुई। इन शादियों में सबसे फेमस रही दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की शादी की चर्चा अब तक हो रही है। दोनों की ही शादी कई मायनों में शानदार रही। अगर सिर्फ फैशन की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर दोनों ने ही अपनी शादी के अलग-अलग फंक्शन बेहद डिजाइनर आउटफिट्स पहने थे। इन आउटफिट्स को एक आम ब्राइड में हू-ब-हू कॉपी करके अपनी शादी के अलग-अलग फंक्शन में पहना हे। इतना ही नहीं दीपिका और सोनम की ही तरह पोज भी दिए हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण की वेडिंग रिंग, ब्राइडल लहंगे और गहनों की कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान
इस ब्राइड का नाम अनुषा भट्ट है। अनुषा की हाल ही में शादी हुई है। अपनी मेहंदी की रस्म में अनुषा ने सोनम कपूर के मेहंदी सेरिमनी मे पहने गए लहंगे को कॉपी किया है। सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी सेरिमनी में फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ आईवरी कलर का लेहंगा पहना था। इस लहंगे में स्वारोस्की और गोल्ड वर्क था। पूरा लहंगा ऑफ व्हाइट थ्रेड से की गई एम्ब्रॉयड्री से सजा हुआ। अनुषा ने अपने मेहंदी लुक के लिए सोनम कपूर के इस लहंगे को चुना। अनुषा ने न केवल लहंगा बल्कि अपने पूरे लुक को सोनम कपूर के लुक से मैच किया है। अनुषा ने भी सोनम की तरह चोकर सेट और ज्वैलरी पहनी और मेकअप भी सोनम की तरह सिंपल रखा। इतना ही नहीं अनुषा ने सोनम की तरह अपनी चोटी को गजरे से सजाया। उनका यह लुक पूरी तरह से सोनम के लुक से मिलता जुलता था।
इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर आहूजा की शाही अंदाज में हुई शादी की ये 10 खास बातें जानिए
अपनी शादी के लिए अनुषा ने दीपिका पादुकोण का वेडिंग लुक चुना। उन्होंने दीपिका पादुकोण की तरह रेड लहंगा पहना। अनुषा का मेकअप भी दीपिका की तरह बोल्ड था। ब्रॉड मांग टीका और ईयरिंग्स के साथ अनुषा ने दीपिका की तरह गले में केवल एक हैवी चोकर पहना हुआ था। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आपको बता दें बीते वर्ष नवंबर में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी की थी।
रणवीर और दीपिका की शादी साउथ इंडियन और सिंधि रीति रिवाज से हुई थी। अपनी शादी में दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना था। आनंद कारज के वक्त दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का ब्राइडल लेहंगा पहना था। इसके साथ दीपिका ने जाल वर्क वाला दुपट्टा उढ़ा था। उनके वेडिंग दुपट्टे का सबसे हाइलाइटेड फीचर था कि उनके दुपट्टे की बॉर्डर लाइन पर सदा सौभाग्याकरी भव: लिखा था।
अपने रिसेप्शन पार्टी में भी अनुषा ने दीपिका पादुकोण के मुंबई में हुए बॉलीवुड रिसेप्शन में पहने गए रेड गाउन की कॉपी की। अनुषा ने इस गाउन को अपने अंदाज में कॉपी किया। आपको बता दें कि दीपिका ने फैशन डिजाइनर जुहैर मुराद द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद स्टाइलिश रेड गाउन पहना था। इसी गाउन को अनुषा ने अपने अंदाज में कॉपी किया। इतना ही नहीं अनुषा ने दीपिका के फोटो पोज को भी कॉपी किया और हू-ब-हू वैसी ही तस्वीर क्लिक करवाई जैसे दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ करवाई थीं।
अनुषा ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘2018 में हुई हर सेलिब्रिटी की शादी को मैं बहुत ही शिद्दत के साथ फॉलो कर रही थी। मेरी शादी होने वाली थी इसे स्पेशन बनाने के लिए मैने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक को कॉपी किया है।’
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।