शादी सीजन आते ही बाजार में लहंगों की डिमांड अचानक बढ़ जाती है। बाजार खूबसूरत और डिजाइनर लहंगों से सज जाते हैं, अब ऐसे में कंफ्यूजन इस बात का होता है कि अपने खास दिन के लिए कौन सा लहंगा चुना जाए। अगर अभी भी आप डिसाइड नहीं कर पा रहीं कि अपनी शादी पर कैसा लहंगा कैरी करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल होगा।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन सेलेब्स से अपने वेडिंग लहंगे की इंस्पिरेशन ले सकती हैं, जिसके बाद आपको अपने लिए एक परफेक्ट लहंगा चुनने में आसानी होगी। 2020 से 2021 के बीच कई एक्ट्रेस की शादियां हुई हैं तब उनके लहंगों ने लोगों में खूब चर्चा बटोरी, ऐसे में आप चाहें तो इन सेलेब्स के लहंगों से अपने वेडिंग लहंगे की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
धनश्री वर्मा -
फेमस कोरियोग्राफर और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का खूबसूरत लहंगा चर्चा का विषय रहा है। धनश्री ने अपनी शादी पर लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन कलर की एंब्रॉयडरी की गई थी। धनश्री के इस लहंगे को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था, आपको बता दें कि यह लहंगा तरुण तहिलियानी के खास कलेक्शन में से एक था।
धनश्री ने इस लहंगे के साथ हाफ स्लीव का ब्लाउज पहना था और कमर में डिजाइनर बेल्ट को कैरी किया था। लाल रंग का जोड़ा शुभ और एवरग्रीन माना जाता है, इसलिए आप चाहें तो धनश्री के वेडिंग लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लंहगे के ओरिजिनल पीस की कीमत करीब 5,99, 900 रुपये है।
इसे भी पढ़ें-यह छोटे-छोटे चेंजेस दिखा सकते हैं आपको अधिक स्मार्ट
काजल अग्रवाल -
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 2020 के आखिर में एंटरप्रेन्योर गौतम किचलू से शादी की। शादी के बाद ही उनके लहंगे की खूब चर्चा शुरू हो गई, इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उनके लहंगे को दीपिका और अनुष्का को लहंगे से भी ज्यादा खूबसूरत बता दिया। काजल का यह खूबसूरत लंहगा फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था, जिसका बेस रेड कलर का रखा गया था। काजल के अनुसार इस लहंगे को बनने में करीब 1 महीने का समय लग गया था, इस लहंगे में बारीक जरदोजी का वर्क किया गया था। लहंगे के साथ काजल ने प्रिंसेज कट के ब्लाउज को कैरी किया था, आप प्रॉपर रेड लहंगा स्किप करना चाहती हैं तो इस तरह के लहंगे को भी चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-साड़ी के साथ कैरी करें ये डिफरेंट हैंड बैग्स, दिखेंगी स्टाइलिश
नताशा दलाल -
वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने 2021 की शुरुआत में शादी कर ली। शादी के बाद जब वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तो लोगों की नजर नताशा के खूबसूरत वेडिंग लहंगे पर गई। नताशा ने शादी में गोल्डन और ऑफ वाइट कलर का लहंगा कैरी किया था, जो कि शादी के जोड़े के हिसाब से काफी यूनिक कलर है। आपको बता दें कि अपनी शादी का यह लहंगा नताशा ने खुद ही डिजाइन किया था, वहीं वरुण ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई शेरवानी को कैरी किया था। अगर आप शादी में रेड लहंगा स्किप करना चाहती हैं तो इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
नेहा कक्कड़ -
पिछले साल ही मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ नें अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत से शादी की। शादी के हर इवेंट में नेहा काफी खूबसूरत लग रही थी। आप सभी जानते हैं कि अब शादी में डार्क ब्राइडल लहंगे का क्रेज कम हो गया है, वहीं उनकी जगह लाइट और न्यूड कलर के लहंगे ज्यादा डिमांड में हैं। नेहा ने अपनी शादी पर लाइट पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन कलर का भारी वर्क किया गया था।
इस लहंगे को फेमस डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। आपको बता दें कि इस लहंगे में बारीक वर्क किया गया है, जिससे यह लहंगा और भी अट्रैक्टिव लगता है। आप चाहें तो अपनी शादी के लिए एक लाइट रंग का लहंगा चुन सकती हैं।
तो यह था हमारा आर्टिकल आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही फैशन की जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- zoom entertainment.com, jagrantv.com, the weddingbrigade.com, i.pinimg.com and google searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों