तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता को करती हैं पसंद तो पार्टी में उनकी तरह पहनें वेस्टर्न वियर

अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता यानी मुनमुन दत्ता के स्टाइल को पसंद करती हैं तो उनके लुक्स से आईडियाज लेकर पार्टी में खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

munmun dutta stylish looks m

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बेहद पॉपुलर टीवी शो है। इस सीरियल के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। इन्हीं किरदारों में से एक है बबीता जी। बबीता के किरदार को निभाने वाली मुनमुन दत्ता शुरूआत से इस शो से जुड़ी है। वह परदे पर जितनी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं, रियल लाइफ में भी वह अपने स्टाइल को लेकर उतना ही एक्सपेरिमेंटल रहती हैं।

वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनका हर लुक बेहद ही खास होता है। वैसे तो मुनमुन दत्ता वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर को कैरी करती हैं, लेकिन उनके पार्टी लुक्स काफी ब्यूटीफुल होते हैं।

ऐसे में अगर आप पार्टी में वेस्टर्न वियर पहनकर अपने स्टाइल से रॉक करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मुनमुन दत्ता के कुछ बेहतरीन लुक्स देख सकती हैं-

वन शोल्डर सीक्वेंस गाउन

tmkoc munmun dutta stylish looks one shoulder gown

मुनमुन दत्ता का यह सीक्वेंस गाउन लुक बेहद ही स्टाइलिश है और नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में मुनमुन वन फुल स्लीव्स ब्लैक सीक्वेंस गाउन को कैरी किया है। अपने इस लुक में उन्होंने हाई बन बनाया है। अगर आप पार्टी में मुनमुन के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो मिनिमल ज्वैलरी से अपने लुक को स्पाइसअप कर सकती हैं। मसलन, एक खूबसूरत पेंडेट या लॉन्ग ईयररिंग्स आपके लुक को और भी खास बनाएंगे। वहीं नाइट पार्टी को ध्यान में रखते हुए स्मोकी आईज या बोल्ड मेकअप भी किया जा सकता है।

एनिमल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस

tmkoc munmun dutta stylish looks animal print dress

अगर आप डे टाइम में फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रही हैं या फिर डे टाइम में एक फंक्शन में सटल लुक चाहती हैं तो मुनमुन दत्ता का यह लुक देख सकती हैं। इस लुक में मुनमुन ने एनिमल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है।

इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ एथनिक ही नहीं, शॉर्ट ड्रेस में भी दिव्यांका लगती हैं उतनी ही गार्जियस

इस आउटफिट की लूज स्लीव्स इसे एक स्टाइलिश टच दे रही हैं। अगर आप मुनमुन के इस लुक को पार्टी में रिक्रिएट कर रही हैं तो आउटफिट के साथ प्लेटफॉर्म हाई हील्स सैंडल्स आपको एक चिक लुक देगा। साथ ही लाइट पेंडेंट की लेयरिंग भी इस आउटफिट के साथ काफी अच्छी लगेगी।

पिंक ऑफ शोल्डर ड्रेस

tmkoc munmun dutta stylish looks off shoulder dress

मुनमुन दत्ता के इस आउटफिट को पार्टी के किसी भी टाइम कैरी किया जा सकता है। इस लुक में मुनमुन ने पिंक कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस को स्टाइल किया है। इस आउटफिट की स्लीव्स में रफल्स लुक इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है। अगर आप भी मुनमुन दत्ता की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो अपने प्लेन गाउन की स्लीव्स व नेकलाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

अगर आप ऑफ शोल्डन गाउन पहन रही हैं तो अपने नेक एरिया को हाईलाइट करने के लिए स्टेटमेंट नेकपीस स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप नेकपीस नहीं पहनना चाहतीं तो शोल्डर लेंथ ईयररिंग्स भी इस तरह के आउटफिट के साथ बेहद ब्यूटीफुल लगेंगे।

पिंक फ्लोरल जंपसूट

tmkoc munmun dutta stylish looks floral jumpsuit

मुनमुन दत्ता का यह पिंक फ्लोरल जंपसूट डे टाइम में ऑफिस पार्टी या फैमिली आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप डे टाइम में एक रिफ्रेशिंग लुक चाहती हैं तो ऐसे में मुनमुन दत्ता की तरह पिंक फ्लोरल जंपसूट पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:पार्टी लुक के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, घर पर ऐसे करें अपना मेकअप

ऑफिस पार्टी के लिए आप प्रिंट्स की जगह प्लेन जंपसूट पहन सकती हैं। अगर आप स्लीवलेस जंपसूट पहन रही हैं तो वॉच या बैंगल्स से अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।

Recommended Video

आपको मुनमुन दत्ता का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP