न्यू ईयर पार्टी में हर लड़की अपने स्टाइल के जरिए पूरी तरह से छा जाना चाहती हैं। वैसे जब न्यू ईयर पार्टी में कुछ खास पहनने की बात हो तो सबसे पहले वेस्टर्न वियर कैरी करने का ही ख्याल मन में आता है। हो सकता है कि आप भी न्यू ईयर पार्टी में वेस्टर्न वियर कैरी करने का मन बना रही हों, लेकिन आपको कुछ समझ ना आ रहा हो। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने वेस्टर्न वियर में अपने स्टाइल का जलवा बिखेर चुकी हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो उनके वार्डरोब से इंस्पिरेशन लेकर भी न्यू ईयर पर वेस्टर्न वियर लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ वेस्टर्न वियर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे। इस लेख को पढ़ने के बाद आपके मन में न्यू ईयर लुक्स को लेकर किसी तरह का कंफ्यूशन नहीं होगा-
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और स्टाइल दोनों ही लाजवाब है। अगर आप न्यू ईयर पार्टी में एक एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको दीपिका का यह लुक यकीनन काफी अच्छा लगेगा। इस लुक में दीपिका ने ब्लैक कलर का वेस्टर्न आउटफिट पहना है। इस फुल स्लीव्स आउटफिट के साथ दीपिका ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए हैं। वहीं फुटवियर में फ्लोरल हील्स एक स्टेटमेंट क्रिएट कर रहे हैं। इसके साथ दीपिका ने मेकअप को काफी सटल रखा है।
कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का यह वेस्टर्न वियर बेहद एलीगेंट व स्टाइलिश है। इस लुक में कृति ने एमरेल्ड ग्रीन कलर का गाउन पहना है। इस स्लीवलेस गाउन में कृति का रफल्स लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है। इसके साथ कृति ने लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए हैं। वहीं मेकअप में ग्रीन आईज लुक कृति को एक डिफरेंट लुक दे रहा है। इस लुक के साथ कृति ने बन हेयर स्टाइल बनाया है।
इसे जरूर पढ़ें: Mouni Roy Beauty Secrets: चाहती हैं परफेक्ट मेकअप और ग्लोइंग स्किन, तो मौनी रॉय से लें टिप्स
सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम का हर लुक काफी इंस्पायरिंग होता है। अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में अपने स्टाइल से रॉक करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सोनम के इस लुक को देखें। इस लुक में सोनम में व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लैक पैंट को टीमअप किया है। वहीं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए सोनम ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का लॉन्ग टॉप कैरी किया है। इस लुक में सोनम ने ब्लैक बैग, ब्लैक हील्स और हूप्स ईयररिंग्स टीमअप किए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा

अगर आप न्यू ईयर पर एक रेट्रो लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सोनाक्षी का यह लुक चेक कर सकती हैं। इस लुक में सोनाक्षी ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी है, जिसमें स्मॉल व्हाइट पोल्का डॉट पैटर्न है। इसके साथ पिंक बटरफ्लाई प्रिंट और भी खास बना रहा है। वहीं पिंक कलर की स्कर्ट और पिंक हेयरबैंड सोनाक्षी के लुक को और भी खास बना रहा है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों