ठंड के मौसम को अक्सर लड़कियां काफी बोरिंग मानती हैं, क्योंकि इस मौसम में उनके पास स्टाइलिंग के बहुत अधिक ऑप्शन नहीं होते। ठंडी हवाओं से बचने के लिए उन्हें सिर से लेकर पैर तक खुद को कवर करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में वह बहुत से आउटफिट कैरी नहीं कर पाती हैं। हो सकता है कि आपकी सोच भी कुछ ऐसी ही हो। यह सच है कि इस मौसम में आपको खुद को कवर करना बेहद जरूरी है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई है कि खुद को कवर करने के चक्कर में आप स्टाइलिश नहीं दिख सकतीं।
वैसे तो आप विंटर्स में खुद को कई बेहतरीन तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन अगर आप सेफ प्ले करना चाहती हैं तो विंटर में मोनोक्रोमेटिक लुक चुन सकती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनोक्रोम लुक को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी कर चुकी हैं। ऐसे में आप उनके लुक्स से आईडियाज लेकर अपना वार्डरोब अपडेट कसकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के विंटर मोनोक्रोम लुक्स के बारे में बता रहे हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का यह मोनोक्रोम लुक यकीनन काफी स्टाइलिश है। इस लुक में प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कॉलर स्वेटर के साथ मैचिंग पैंट को टीमअप किया है। इसके साथ व्हाइट शूज पहने हैं, जो काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। हालांकि अपने लुक में कलर एड करने के लिए प्रियंका ने रेड कलर के ग्लव्स और ब्लैक कलर की बिनी को टीमअप किया है। इतना ही नहीं, प्रियंका ने ब्लैक मास्क भी लगाया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इस लुक में ऑल व्हाइट लुक को कैरी किया है, जो उन्हें काफी स्टाइलिश बना रहा है। तारा सुतारिया ने टर्टलनेक स्वेटर के साथ व्हाइट कलर का पैंट सूट पहना है। इसके साथ तारा ने ब्लैक कलर के पम्पस कैरी किए हैं। मेकअप को उन्होंने सटल रखा है और गॉगल्स व ओपन स्ट्रेट हेयर्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
इसे भी पढ़ें: न्यू ईयर पार्टी में करना है रॉक तो हिना खान के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड की स्टाइल डीवा मानी जाने वाली सोनम कपूर के लुक्स को देख सकती हैं। सोनम हर तरह के स्टाइल को यूनिक तरीके से कैरी करती है। उन्होंने मोनोक्रोम स्टाइल को भी कई बार कैरी किया है। लेकिन अगर आप विंटर में मोनोक्रोम लुक चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम का यह लुक देखें। इस लुक में सोनम ने maisonvalentino ब्रांड का रेड कलर का सूट सेट कैरी किया है। इस प्लेन सूट सेट के उपर सोनम ने रेड कलर की जैकेट को टीमअप किया है। वहीं अपने स्टाइल को कंप्लीट करने के लिए बैग और स्टड कैरी किए हैं। उनका यह लुक काफी अलग है।
इसे भी पढ़ें: ब्लैक कलर को बनाना है वार्डरोब का हिस्सा तो सोनाक्षी सिन्हा के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
दीपिका पादुकोण का यह मोनोक्रोम स्टाइल यकीनन काफी स्टनिंग है। इस लुक में दीपिका ने ब्लैक कलर के स्वेटसूट को कैरी किया है, जिसे उन्होंने लॉन्ग ट्रेंच से लेयर किया है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज कैरी किए है। नेचुरल मेकअप और पोनीटेल लुक्स में दीपिका काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।