समर्स आते ही लड़कियों को अपने बालों को मैनेज करने में परेशानी होती है। बढ़ती हीट के कारण आने वाले पसीने की वजह से वह बालों को ओपन नहीं रख पाती हैं। अमूमन तपिश भरे मौसम में लड़कियां बालों से बन बनाना अधिक पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसके अलावा भी अन्य कई हेयरस्टाइल बना सकती हैं। जैसे इस मौसम के लिए ब्रेड हेयरस्टाइल भी एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। हो सकता है कि आप ब्रेड हेयरस्टाइल को बोरिंग समझती हों, लेकिन वास्तव में इसे कई डिफरेंट स्टाइल से क्रिएट किया जा सकता है। हालांकि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप ब्रेड को कई अलग-अलग तरीकों से किस तरह क्रिएट करें तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के ब्रेड हेयरस्टाइल्स लुक से आईडिया लिया जा सकता है। जी हां, जान्हवी कपूर कई मौकों पर ब्रेड लुक में नजर आ चुकी हैं और हर बार उनका ब्रेड हेयरस्टाइल काफी अलग होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जान्हवी कपूर के कुछ ब्रेड हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें समर्स में आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता हैं-
टू डच ब्रेड लुक
इस लुक में जान्हवी कपूर टू डच ब्रेड लुक कैरी किया है। अगर आप वेस्टर्न वियर के साथ एक फंकी लुकक्रिएट करना चाहती हैं तो जान्हवी की तरह डच ब्रेड बनाई जा सकती हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप पहले बालों को अच्छी तरह कॉम्ब करें और मिडिल पार्टिंग करके उसे दो सेक्शन में बाटें। अब एक सेक्शन को सेक्शन क्लिप या रबर की मदद से सिक्योर करें और दूसरी साइड के हेयर्स को एक बार फिर से कॉम्ब करें। अब बालों को फ्रंट से लेकर थ्री स्ट्रैंड लें और दोनों साइड से थोड़े-थोड़े बाल लेकर ब्रेड बनाती जाएं। आखिरी में रबर की मदद से ब्रेड को सिक्योर करें। फिर दूसरी साइड से भी यही प्रोसेस दोहराएं। बस टू डच ब्रेड तैयार है।
इसे ज़रूर पढ़ें-अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से सीखें स्टेटमेंट ईयरिंग पहनने का तरीका
मिनी ब्रेड लुक
अगर आप किसी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं और ओपन हेयर लुक रखना चाहती हैं तो ऐसे में जान्हवी कपूर की तरह मिनी ब्रेड्स बनाकर एक एलीगेंट लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ नहीं करना है। सबसे पहले आप बालों को कॉम्ब करके मिडिल पार्टिंग करें। उसके बाद हेयर स्ट्रैटनर की मदद से बालों को वेव्स लुक दें। अब आप बालों के बीच-बीच से थोड़े बाल लेकर सिंपल मिनी थ्री स्ट्रैन्ड ब्रेड बनाएं। आप चाहें तो अपने स्ट्रैन्ड को और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक देने के लिए बीड्स आदि को भी यूज कर सकती हैं।
मैसी फ्रेंच ब्रेड
जान्हवी कपूर ने इस लुक में रेड साड़ी के साथ मैसी फ्रेंच ब्रेड लुक कैरी किया है, जो उन्हें एक एलीगेंट टच दे रहा है। अगर आप चाहें तो किसी पार्टी में इंडियन व वेस्टर्न वियरके साथ इस ब्रेड लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद फ्रंट से थोड़े बाल लेकर थ्री स्ट्रैन्ड बनाएं। स्ट्रैन्ड बनाते समय आप थोड़े-थोड़े बालों को लेकर फ्रेंच ब्रेड लुक बनाती जाएं। आखिरी में बालों को रबर की मदद से सिक्योर करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-माधुरी दीक्षित के 10 लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स से लें फैशन टिप्स
टू ब्रेड लुक
जान्हवी कपूर का यह हेयरस्टाइल बेहद सिंपल है, लेकिन इसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। अगर आप चाहें तो घर पर रहते हुए जान्हवी कपूर के इस ब्रेड लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को रिक्रिएट करनेके लिए आप पहले बालों की मिडिल पार्टिंग करें। इसके बाद आप दोनों साइड से सिंपल थ्री स्ट्रैन्ड ब्रेड बनाएं। आखिरी में बालों को रबर की मदद से सिक्योर करें।
तो आप जान्हवी कपूर के किस ब्रेड हेयरस्टाइल को सबसे पहले रिक्रिएट करना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों