शहनाज गिल को करती हैं पसंद तो देखिए उनके यह खूबसूरत लुक्स

अगर आप बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल को पसंद करती हैं तो आपको उनके इन लुक्स को जरूर देखना चाहिए।

shehnaz gill stylish dress main

पंजाबी कुड़ी शहनाज़ गिल कई पंजाबी फिल्मों व एलबम में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा बिग बॉस 13 में भी वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। तब से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। कुछ समय पहले तक शहनाज गिल को उनके वजन के कारण ट्रोल किया जाता था, लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया। अब वह पहले से भी अधिक स्लिम व स्टाइलिश नजर आने लगी हैं। वैसे तो शहनाज हमेशा से ही अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन स्लिम लुक के बाद उनका स्टाइल और भी ज्यादा एन्हॉन्स हो गया है। फिर चाहे बात इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की। तो चलिए आज हम आपको शहनाज गिल के कुछ ब्यूटीफुल लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

गाउन लुक

shehnaz gill stylish dress inside

शहनाज गिल का यह गाउन लुक बेहद ही ब्यूटीफुल है और आप इसे पार्टी में आसानी से पहन सकती हैं। इस लुक में शहनाज ने येलो कलर का गाउन कैरी किया है। इस गाउन को ट्यूब स्टाइल लुक दिया है, जिसे और भी स्टाइलिश बनाने के लिए नेट फैब्रिक को शोल्डर पर स्टिच किया गया है। इस येलो गाउन के साथ शहनाज ने पिंक पम्पस पहने हैं। वहीं अगर मेकअप फ्रंट की बात हो तो उसे शहनाज से सटल रखा है। एसेसरीज में शहनाज ने लॉन्ग डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया है।

ब्लैक गाउन लुक

shehnaz gill stylish dress inside

शहनाज गिल का यह गाउन लुक बेहद ही स्टनिंग है। इस लुक में शहनाज ने rockystarofficial ब्रांड का ब्लैक गाउन पहना है, जिसे थाई स्लिट लुक दिया है। इस हाईनेक गाउन में फुल स्लीव्स लुक बेहद अच्छा लग रहा है, वहीं लॉन्ग ट्रेल लुक बेहद स्टाइलिश है। इसके साथ शहनाज ने ब्लैक हील्स कैरी किए हैं। शहनाज ने इस गाउन में हैवी पार्टी मेकअप किया है। रेड लिप्स लुक और साइड पार्टिंग ओपन हेयर लुक काफी अच्छा लग रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: Winter Wedding: दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे मांग टीका के ये डिज़ाइन

पिंक टॉप विद व्हाइट शार्ट्स

shehnaz gill stylish dress inside

शहनाज का यह केजुअल लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा है। इस लुक में शहनाज ने पिंक कलर का फुल स्लीव्स विंटर टॉप पहना है, जिसे बॉटम से नॉट लुक दिया गया है। शहनाज ने इस विंटर टॉप के साथ व्हाइट शार्ट्स को स्टाइल किया है। वहीं मेकअप में शहनाज ने पिंक लिप्स लुक रखा है और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया है।

ब्लैक फ्लोरल आउटफिट

shehnaz gill stylish dress inside

इस लुक में शहनाज गिल ने rockystarofficial ब्रांड का ब्लैक फ्लोरल आउटफिट कैरी किया है, जो बेहद ही रिफ्रेशिंग है। इस स्लीवलेस आउटफिट को प्लंजिंग नेकलाइन लुक दिया गया है। शहनाज की इस ब्लैक आउटफिट पर बेहद ही खूबसूरती से पिंक और स्काई ब्लू फ्लोरल प्रिंट को खूबसूरती के साथ उकेरा गया है। शहनाज ने इस आउटफिट के साथ बिग हूप्स ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप में शहनाज ने लाइट पिंक लुक रखा है और हेयर्स को मैसी पोनीटेल लुक दिया गया है।

आपको शहनाज गिल का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP