महिलाएं गर्मियों में ज्यादातर स्कर्ट को पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि इससे ना सिर्फ महिलाओं को कंफर्टेबल महसूस होता है बल्कि वे स्टाइलिश भी लगती हैं। लेकिन आप स्कर्ट को अपने विंटर के आउटफिट में भी शामिल कर सकती हैं। जी हां, आप स्कर्ट को स्वेटर के साथ डिफरेंट तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो स्कर्ट के साथ ब्लैक कलर की लेदर जैकेट और बूट्स का कॉम्बिनेशन भी जोड़ सकती हैं। हैंडबैग को ऑप्शन के तौर पर आप चाहें तो कैरी कर सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह के स्कर्ट आसानी से मिल जाएंगे, आप इसके साथ अलग-अलग तरह के स्वेटर जैसे हाईनेक स्वेटर, शॉर्ट स्वेटर आदि पहन सकती हैं। आइए जानते हैं स्वेटर और स्कर्ट के कुछ स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में, जिसे आप डिफरेंट तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।
हाईनेक स्वेटर विद डेनिम स्कर्ट
अगर आप चाहती हैं कि आपको ठंड भी ना लगे और आप स्टाइलिश भी दिखें, तो आप डेनिम स्कर्ट के साथ वुलन हाइनेक स्वेटर पहन सकती हैं। डेनिम में आपको कई तरह की स्टाइलिश स्कर्ट बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। आप अधिक सर्दियों में स्कर्ट के साथ पजामा, लैंगिंस भी पहन सकती हैं। साथ ही, इस ड्रेस के साथ आप कई तरह की एक्सेसरीज या फिर ऊपर से जैकेट्स भी पहन सकती हैं।
ओवर साइज स्वेटर विद लेदर स्कर्ट
लेदर स्कर्ट एक ऐसा आउटफिट है, जिसे आप हर तरह के टॉप पर वियर कर सकती हैं। अगर आप सर्दियों में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आप इसे स्वेटर पर भी कैरी कर सकती हैं। बाजार में वैसे तो आपको कई तरह की वुलन स्वेटर की वैरायटी मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप एक एथनिक लुक पाना चाहती हैं, तो आप ओवर साइज स्वेटर ट्राई कर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में आसानी से पहन सकती हैं। आपको ओवर साइज स्वेटर में कई कलर्स और डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Winter Fashion Tips: सर्दियों में ये फैशन हैक्स अपनाएं और दिखें सबसे स्टाइलिश
शॉर्ट स्वेटर विद ब्लैक स्कर्ट
कई महिलाओं को वुलन कपड़े पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं शॉर्ट टॉप या वेस्टर्न ड्रेसेसपहनने की शौकीन होती हैं, तो ऐसे में आपके लिए शॉर्ट स्वेटर बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप ब्लैक स्कर्ट के साथ वियर कर सकती हैं। क्योंकि इससे आपको ना सिर्फ वेस्टर्न लुक मिलेगा बल्कि आपको सर्दी भी नहीं लगेगी। आपको बाजार में शॉर्ट स्वेटर और स्कर्ट में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप ऑफिस वियर में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ऑफ शोल्डर स्वेटर विद प्लीटेड स्कर्ट्स
इसके अलावा, अगर आपके पास ऑफ शोल्डर स्वेटर है, तो इसे आप प्लीटेड स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। ऑफ शोल्डर स्वेटर को प्लीटेड स्कर्ट के साथ पहनने से न सिर्फ आपको क्लासी लुक मिलेगा बल्कि आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा। इसके साथ, आप सिंपल स्कार्फ को भी पहन सकती हैं। आप स्वेटर के साथ गले में भी स्टाइलिश एक्सेसरीज को भी पहन सकती हैं जैसे चोकर, माला आदि भी पहन सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-विंटर में स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए इस तरह कैरी करें मैक्सी ड्रेस
इस तरह आप स्वेटर के साथ स्कर्ट का पियर बनाकर आसानी से वियर कर सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Freepik and Google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों